जगदूत न्यूज बेगुसराय से मोहम्मद नबी आलम कि रिपोर्ट बेगूसराय जिलान्तर्गत तेघडा प्रखण्ड के बरौनी नगर परिषद के वार्ड नंबर 14, कलमबाग निवासी अवकाश प्राप्त टी टी इंस्पेक्टर रामवृक्ष साह जी के बड़े भाई स्व० रामबालक साह जी के पौत्र सह स्व० नित्यानंद साह जी के सुपुत्र आशुतोष कुमार का श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन कानू विकास संघ के तत्वावधान में आयोजित किया गया । जिसकी अध्यक्षता वैश्य दलित पिछड़ा मंच के जिलाध्यक्ष बुटन साह ने किया। जिसमें मुख्य अतिथि वैश्य दलित पिछड़ा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० राजकुमार आजाद, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश महतों, राष्ट्रीय प्रवक्ता डा० सुधीर पासवान, प्रदेश अध्यक्ष चौरसिया पंकज कुमार, उपभोक्ता संरक्षण समिति के प्रदेश अध्यक्ष डा० संजीव कुमार भारती,संघ के जिला उपाध्यक्ष सुनील साह, चौरासी के सरदार अर्जुन साह आदि नेताओ ने स्व० आशुतोष कुमार के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। रामवृक्ष साह ने सभी अतिथियों को पुष्पों की माला पहनाकर सम्मानित किया।


