जगदूत न्यूज़ बिहार बेगूसराय ब्यूरो. मोहम्मद नबी आलम
बेगूसराय स्वर्ण जयंती पुस्तकालय प्रांगण राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा के निकट राजव्यापी कार्यक्रम के तहत बेगूसराय राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा एकदिवसीय धरना कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर तनवीर हसन माननीय पूर्व विधान पार्षद सह बिहार प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष जी के उपस्थिति मे जिला अध्यक्ष मोहित यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ । धरना कार्यक्रम जिले भर के पार्टी नेता कार्यकर्ताओं में भाग लिया, धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉक्टर तनवीर हसन ने कहा हमारी पार्टी का मांग है बिहार के तर्ज पर पूरे देश में जातिगत जनगणना कराई जाए ताकी भारत के वंचित समाज की वास्तविक स्थितिक के वैज्ञानिक के वैज्ञानिक आंकड़े पटल पर आ सके। इसमे वंचितों के संवैधानिक अधिकार सुरक्षित होंगे एवं आरक्षण पर लगातार हो रहे हमलो पर अंकुश लगेगा। 65 प्रतिशत आरक्षण के दायरे को संविधान की 9वीं अनुसुची मे शामिल कराने को लेकर राष्ट्रीय जनता दल का संघर्ष जारी रहेगा। जातिगत जनगणना करवाने की मांग बहुत पुरानी मांग है माननीय लालू प्रसाद यादव जी जब जनता दल के अध्यक्ष थे तभी से यह मांग है उनके द्वारा जारी रहा उसी का परिणाम रहा जनता दल की संयुक्त मोर्चा सरकार ने 1996-97मे 2001की जनगणना में जातिगत गणना करने का निर्णय भी लिया था लेकिन 1999में बीजेपी के नेतृत्व मेंNDA की सरकार बनने पर उन्होंने वह निर्णय पलट दिया। नीतीश कुमार जी भी बाजपेई जी नेतृत्व में उसी NDA कैबिनेट का हिस्सा थे। 2011 की जनगणना से पूर्व उसमें जातिगत जनगणना की मांग को लेकर 2010 में लालू प्रसाद सहित प्रमुख समाजवादियों ने संसद भवन में पुरजोर तरीके से अपनी बात रख तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के द्वारा जातिगत गणना/ सामाजिक आर्थिक सर्वे करने की स्वीकृति देने के बाद ही संसद चलने दी थी। NDA/BJP सरकार ने 10 वर्षों बाद होने वाली 2021 की जनगणना भी नहीं कराई ।हमारा नेता केवल 17 महीनों के अल्प सेवाकाल में बिहार में जाति आधारित गणना करा और उसी अनुपात में आरक्षण भी बढाया। अगर इस बार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने जातिगत जनगणना नहीं कराई तो वंचित,उपेक्षित,उत्पीडित, और उपहासित वर्गों के लोग भारतीय जनता पार्टी वाले को क्षेत्र में नहीं घूमने देंगे ,बीजेपी को समर्थन दे रहे क्षेत्रीय दल बिना रीढ के हड्डी सिद्धांतहीन लोगों के हाथ में है। धारणा को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री राजवंशी महतो माननीय विधायक ने कहा डॉ लोहिया, जननायक कर्पूरी ठाकुर ,लोकनायक जयप्रकाश बाबू को सिद्धांतों को आगे बढ़ाते हुए हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय लालू प्रसाद यादव ने देश के दलितों ,देश के अतिपिछरों की लड़ाई लड़ रहे हैं लालू यादव। धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के अतिथि श्री उपेंद्र पासवान माननीय पूर्व विधायक ने कहा देश में दूसरा अंबेडकर कोई पैदा लिया जिसका नाम है लालू यादव कार्यक्रम को संबोधित करने वाले में श्री शंभू साहनी प्रदेश महासचिव राजद, महानगर जिला अध्यक्ष शिवजी महतो,किसान सेल जिला अध्यक्ष त्रिभुवन कुमार सिंह उर्फ पिंटू ,जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव ,जिला उपाध्यक्ष हरे राम महतो, युवा राजद प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सहनी ,युवा राजद जिला अध्यक्ष फैजू रहमान, आपदा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष साहेब पासवान, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सुमन, पासवान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मकबूल आलम, चेरिया बरियारपुर विधानसभा संगठन प्रभारी संजय सुमन ,साहेबपुर कमल विधानसभा संगठन प्रभारी रामविलास यादव ,बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिला प्रधान महासचिव मोतीलाल यादव ,महिला राजद महानगर अध्यक्ष रीना जायसवाल ,महिला राजद महानगर प्रधान महासचिव पूनम रजक, जिला उपाध्यक्ष मदन रजक ,व्यवसायिक प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष बुटन साह, पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव मुकुल सरदार, किसान सेल प्रदेश सचिव अमरजीत यादव महानगर प्रधान महासचिव अभिराम सिंह मजदूर प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रामानंद यादव तेघड़ा विधानसभा संगठन प्रभारी जनार्दन यादव, वही कार्यक्रम में उपस्थित प्रखंड अध्यक्ष सुनील यादव, प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र राम, प्रखंड अध्यक्ष जियाउर रहमान, प्रखंड अध्यक्ष शिव शंकर सिंह चंद्रवंशी ,प्रखंड अध्यक्ष कैलाश यादव, प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद जब्बार ,पिछड़ा प्रकोष्ठ जिला प्रधान महासचिव सुबोध कुमार चंद्रवंशी ,अशोक पासवान ,निकाय प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अजय कुमार चंद्रवंशी ,श्रमिक प्रकोष्ठ जिला प्रधान महासचिव अजय पटेल, सीताराम महतो ,महानगर प्रवक्ता पवन गांधी, राज्य परिषद सदस्य देवेंद्र यादव, हरिनंदन कुमार ,सरपंच बैजू पासवान, पवन पोद्दार, मोहम्मद अहमद, मोहम्मद मासूम खान, किसान सेल जिला प्रधान महासचिव जया किशोरी यादव इत्यादि सैकड़ो साथी उपस्थित थे।भवदीय मोहित यादव राजद जिला अध्यक्ष बेगूसराय


