34.7 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड संस्था के द्वारा प्रोजेक्ट जागृति -3 के अंतर्गत अक्षरा शक्ति पुरुष्कार वितरण कार्यक्रम आयोजन कर गोविंदपुर विद्यालय में किशोरियों को किया गया पुरुस्कृत

JNA/हरिशेखर यादव

गोगरी,खगड़िया। ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड संस्था के द्वारा प्रोजेक्ट जागृति -3 के अंतर्गत अक्षरा शक्ति पुरुष्कार वितरण समारोह कार्यक्रम मध्य विद्यालय गोविंदपुर गोगरी में किशोर किशोरियो को जागरूक हेतु आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका मधु कुमारी, संचालन जिला कोर्डिनेटर चमन कुमार ने किया। मौके पर संस्था के ब्लॉक कॉर्डिनेटर मोहन कुमार, ओआरडब्लू अरविन्द कुमार, प्रकाश कुमार, प्रेरक सह भारतीय नाई समाज प्रांतीय मीडिया प्रभारी पाण्डव कुमार, शिक्षक गोविन्द कुमार, शिक्षिका रेनू विश्वकर्मा, सुषमा कुमारी, कुमारी आरुषि, खुशबू कुमारी सिंह, दर्जनों अभिभावक व सैकड़ो किशोर किशोरियो के उपस्थिति में आयोजित हुई। कार्यक्रम में कई प्रकार के इवेंट किशोरियो के बीच करवाए गये।
इवेंट में प्रथम , द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले किशोरियो के बिच एजुकेशन किट ( बैग, लंच बॉक्स, पानी बोतल, एग्जाम पैड, )का वितरण किया गया। साथ ही रोल प्ले करने वाली पांच किशोरियों को प्रकार बॉक्स से पुरुस्कृत किया गया। कार्यक्रम में जिला कोर्डिनेटर चमन कुमार ने कहा लड़िकयो की शिक्षा कम से कम 19 वर्ष तक अवश्य जारी रखे।लड़िकयाँ सभी क्षेत्रो में लड़को के साथ प्रतिस्पर्धा कर रही है। और देश के विकास में अपनी अहम भूमिका दे रही है। उन्होने बाल विवाह रोकथाम, भेदभाव किशोर किशोरियों में न करने की अपील करते हुए लड़कियो की शिक्षा निरंतर जारी रखने की बात कही। ब्लॉक कॉर्डिंनेटर मोहन कुमार ने कहा परिवार हो या विद्यालय या हो समाज अभिभावक, समुदाय या शिक्षकों को कभी भी किशोर किशोरियों के बीच भेद भाव नही करनी चाहिए। समान अवसर देकर वाल विवाह रोकथाम करते हुए किशोरियो को शिक्षा का अधिकार देनी चाहिए। प्रधानाध्यापिका मधु कुमारी ने कही लड़िकया शिक्षित होगी तो समाज होगा विकसित होगा। क्योंकि लड़िकयाँ शिक्षित होती है तो वे अपने परिवार का ही नही होने वाले भविष्य के कर्मधार बच्चों को भी शिक्षित करने का प्रयास करती है। पांडव कुमार ने कहा देश के विकास में महिला -पुरुष दोनो का बराबर योगदान होगी तभी देश विकास करेगा। बेटिया जितनी पढ़ेगी परिवार उतना ही विकास करेगा। परिवार या समाज में किशोर – किशोरी में मतभेद नही करनी चाहिए। ईवेंट मे भाग लेने वाली व पुरुस्कार प्राप्त करने वाली नेहा कुमारी, संजू कुमारी, लाडली कुमारी, नेत्रा कुमारी, शिखा कुमारी, भारती कुमारी, प्रीति कुमारी, मीठी कुमारी, सोनाली प्रिया, अंजली कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, रुक्मिणी कुमारी, शेखा कुमारी, राधा कुमारी थी।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें