JNA /हरीशेखर यादव
बिहार विधानसभा घेरेंगी खगड़िया की महिलाएं माले से जुड़े अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन एपवा नेता रिचा कुमारी मीनू पंडित माया देवी विमल देवी बॉबी देवी ने कहा कि प्रत्येक महिलाओं को₹3000 मासिक भत्ता महिलाओं पर हो रहे अत्याचार महिलाओं का थानों में केस दर्ज नहीं करना बिहार में गिरती हुई कानून व्यवस्था प्रत्येक परिवार को 5 डिसमिल जमीन आदि के सवाल पर खगड़िया से भी बड़ी संख्या में महिलाएं पटना जाकर बिहार विधानसभा का घेराव करेंगी विदित हो कि एपवा ने दिनांक 28 11 2024 को बिहार विधानसभा घेरने का आह्वान किया है नेताओं ने आगे बताया कि आज खगड़िया जिला में थाने की स्थिति दयनिया है थानों से महिलाओं को डांट- ठपट कर भगा दिया जाता है महिलाओं की प्राथमिक दर्ज नहीं की जाती है नेताओं ने महेश खुट बालमजान की रीता देवी का उदाहरण देते हुए कहा कि आज तक महिला थाने में उनका आवेदन लंबित है दबंगों ने बुरी तरह उन्हें मारा पीटा तथा बेइज्जत किया लेकिन आज तक उनका मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है महिला नेताओं ने कहा कि इन तमाम मुद्दों को लेकर बड़ी संख्या में खगड़िया से महिलाएं पटना बिहार विधानसभा का घेराव करेगी इसके लिए दिन से ही बड़ि संख्या में महिलाऐं खगड़िया स्टेशन पर एपवा के झण्डा बैनर के साथ दिखीं।
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


