जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम के नेतृत्व में उप निरीक्षक निक्की कुमारी, सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर सिंह, आरक्षी सज्जन कुमार, द्वारा खगड़िया स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाकर कुल 11 लोगों को रेलवे एक्ट के विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार किय गया, जिसमें सात पुरुष व्यक्तियों को महिला बोगी में अनाधिकृत रूप से यात्रा करते हुए, दो व्यक्तियों को अनाधिकृत रूप से ट्रेन में खाद्य पदार्थ बिक्री करते हुए तथा दो व्यक्तियों को अनाधिकृत रूप से स्टेशन में प्रवेश करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया सभी गिरफ्तार 11 व्यक्तियों के विरुद्ध आरपीएफ खगड़िया में मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय रेलवे खगड़िया में पेश किया गया ।
RPF ने चेकिंग अभियान चलाकर कुल 11 लोगों को रेलवे एक्ट के विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार किया
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


