jNA/कौशल कुमार की रिपोर्ट
पत्रकार नगर, खगड़िया।आज खगड़िया जिला अंतर्गत अलौली अंचल के गाजीघाट शुम्भा में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का अंचल कन्वेंशन विमल देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।कन्वेंशन का मार्गदर्शन जिलाध्यक्ष मीरा देवी,जिला सचिव नीतू देवी,संयुक सचिव मंजू कुमारी ने किया।अलौली अंचल कन्वेंशन में दो दर्जन से ज्यादा महिलाएं शामिल हुई। कन्वेंशन ने 11 सदस्यीय कन्वेनिंग कमिटी का गठन किया,जिसका संयोजक रिंकू देवी को चुन लिया गया।अगामी 13 जुलाई 025 को एडवा खगड़िया जिला सम्मेलन जो खगड़िया कार्यालय में ही सुबह 10 बजे से आहुत है के लिए कमिटी की सभी 11 सदस्यों को जिला प्रतिनिधि भी चुन लिया गया।
शुम्भा में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का अंचल कन्वेंशन
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


