जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जिले मानसी नगर पंचायत क्षेत्र के रामजानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में 27 अगस्त से 02 सितंबर तक लगने वाली गणपति मेला के 16वें वर्षगांठ को मनाए जाने को लेकर सोमवार को बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता मेला कमिटी के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने की ,मेला प्रभारी सह सचिव आयुष कुमार गोलू सिंह ने बताया कि 27 अगस्त को मेला शुभ आरम्भ होने से पहले कलश शोभा यात्रा का निकली जाएगी। गणपति पूजन समारोह कार्यक्रम का आयोजन होगा। 2 सितंबर को सुबह 6 बजे कलश विसर्जन होगा। वहीं शाम में गणपति बाप्पा की प्रतिमा की विसर्जन की जायेगी। वहीं मेला में हर साल की भाती इस साल भी मेला अध्यक्ष धर्मवीर कुमार सिंह बताया कि दर्शकों के मनोरंजन के लिए वॉलीबॉल खेल मैदान मेला परिसर में मीना बाजार, टावर झूला, ब्रेक डांस झूला, टोरा टोरा, नौका विहार, मिकी माउस, रेलगाड़ी व बच्चों का छोटा झूला लगाया गया है। इसके अलावे दर्जनों चार्ट व गोलगप्पे के दुकान स्थायी रूप से खोले जायेंगे।
बैठक में मेला समिति के सर्व सम्मति से इस प्रकार पदाधिकारी का किया गया गठन सचिव पद आयुष कुमार गोलू सिंह, उप सचिव पद मनीष कुमार/सनमुन कुमार सिंह,अध्यक्ष पद धर्मवीर कुमार सिंह, उपाध्यक्ष पद सोनू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पद अमित कुमार/सौरव अनुपम, पप्पू कुमार सुमन, सत्यम कुमार, रुपेश कुमार , बांटी सर, सौरभ भगत, ईश्वर कुमार, सिंटू कुमार, अमरेश कर्ण, गोलू कुमार, राहुल कुमार, रोहित कुमार, अनुज कुमार डैवीड जितेन्द्र कुमार, नितिश कुमार, नवीन कुमार, सोनू कुमार, कन्हैया कुमार, सुमित कुमार अजीत कुमार, आदि समेत दर्जनों मेला कमिटी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सात दिवसीय गणपति मेले की तैयारी को लेकर बैठक
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


