30.4 C
Khagaria
Wednesday, April 15, 2026

सुम्भा गाजीघाट में शिक्षा का नया दीप: महर्षि मेंही गुरु कूलम का भव्य उद्घाटन

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी अलौली /खगड़िया, 12 अप्रैल सुम्भा  गाजीघाट में रविवार को महर्षि मेंही गुरु कूलम विद्यालय का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि रामचन्द्र सदा, जदयू जिला अध्यक्ष अनुराधा कुमारी एवं संत दिनेशानंद जी महाराज द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष भगीरथ पासवान तथा संचालन जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष रूपेश कुमार उर्फ सहेन्द्र सिंह द्वारा अतिथियों के अंगवस्त्र, माला एवं बुके से भव्य स्वागत के साथ हुई।उद्घाटन कर्त्ता अलौली विधायक रामचन्द्र सदा ने कहा कि गुरु कूलम का शुभारंभ क्षेत्र के बच्चों के लिए एक नई शैक्षणिक क्रांति का मार्ग प्रशस्त करेगा। यहां गुणवत्तापूर्ण आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन और संस्कार का समन्वय बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होगा। यह संस्थान ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त मंच बनेगा। मुख्य अतिथि जदयू जिला अध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि इस प्रकार के शिक्षण संस्थान समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की क्षमता रखते हैं। गुरु कूलम में आधुनिक शिक्षा पद्धति के साथ नैतिक मूल्यों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जो बच्चों को एक जिम्मेदार नागरिक बनाएगा। यह विद्यालय क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शैक्षणिक उपलब्धियां को भी गिनायीं। जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, ने कहा कि इस विद्यालय के खुलने से अभिभावकों को अपने बच्चों के बेहतर भविष्य की नई आशा मिली है। यहां शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश बच्चों को जीवन में सफल बनाएगा। गुरु कूलम निश्चित रूप से समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाएगा। उन्होंने इस शिक्षण संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आगे चलकर यहां रूपेश कुमार द्वारा बीएड कॉलेज स्थापित करने का मंशा भी पुरा होगा। श्री शास्त्री ने कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बालक/बालिका साइकिल योजना, पोशाक योजना छात्रवृत्ति योजना, प्रोत्साहन योजना, स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से छात्र -छात्राएं का उज्ज्वल भविष्य की दिशा में नई ऊर्जा के साथ उड़ान भरी गई। दिनेशानंद जी महाराज ने कहा कि गुरु कूलम का वातावरण विद्यार्थियों को अनुशासन और नैतिकता की शिक्षा देगा। यह संस्थान ज्ञान के साथ-साथ जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का केंद्र बनेगा। यहां से शिक्षित छात्र समाज के आदर्श नागरिक बनकर उभरेंगे।गुरु कूलम के निदेशक रूपेश कुमार उर्फ सहेन्द्र सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन के साथ आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके आगमन से संस्थान को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिली है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में नर्सरी से लेकर वर्ग अष्टम तक की पढ़ाई के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और संस्कारयुक्त वातावरण देने के अपने संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम में जदयू नेताओं में सुनील कुमार सिंह,लोहा सिंह, निर्मला कुमारी, प्रभाकर चौधरी मन्टून,रामप्रकाश सिंह, राजीव रंजन, धर्मेंद्र महतो,युवा जदयू के नीतीश सिंह पटेल, युवा जिला अध्यक्ष सावन कुमार बंटी, अमरेंद्र सिंह,ललन कुमार, परमानंद राय,पूनम जयसवाल, वन्दना भारती,नवल सिंह,शिक्षण संस्थान के निदेशक कुंदन कुमार, प्रधानाचार्य गोपाल कुमार, सहायक शिक्षक अविनाश कुमार, प्रिंस कुमार,जय जय राम कुमार, गुड्डू यादव,सुधा पासवान, अमृता जयसवाल, किरणदेव करण,रविकांत महतों, सरपंच रंजीत पासवान,सोची साह, रविन्द्र पासवान, रामप्रकाश यादव मुन्ना सिंह हरे राम शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, छात्र -छात्राएं,अभिभावक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पहल की सराहना की।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें