*आराध्य आंख हॉस्पिटल के डॉक्टर अभय कुमार के पिताजी के निधन पर शोक की लहर *
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी प्रखंड के सैदपुर पंचायत निवासी डॉक्टर अभय कुमार सह राजेडी नेता का पिता जी मंगान शर्मा जी का श्याम लाल मेडिकल कॉलेज में अचानक हृदय गति अवरुद्ध होने के कारण दिव्य लोक की ओर प्रस्थान कर गए । जानकारी मिलते ही खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड के सैदपुर पंचायत के बीच शोक की लहर फैल गई। उक्त जानकारी देते हुए मांगन शर्मा जी के छोटा लड़का डॉक्टर अभय कुमार ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा मांगन जी अपने घर परिवार का संचालन करते हुए साधु जीवन के कार्यों के प्रति समर्पित थे। अपने सैदपुर पंचायत के सभी जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी के प्रति अपार स्नेह और प्यार पूर्वक अपने कर्तव्य का निर्वाह की जिसे वर्षों भुलाया नहीं जा सकता। आगे डॉक्टर अभय कुमार ने कहा मेरे पिता जी व्यवहार कुशल एवं शांत स्वभाव की दयालु पुरुष थे। अपने सैदपुर पंचायत के सेवा कार्य में भरपूर लाभ दिलाया करते थे। वही मुन्ना कुमार महवाल ने मांगन जी के शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में ईश्वर धैर्य और साहस प्रदान करने की कामना किया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख थे। मानसी प्रखंड के प्रमुख प्रतिनिधि सुशांत कुमार, सरपंच सोगरात यादव, मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र यादव,सलेंदर यादव, प्रदीप कुमार, राजा कुमार, गोपाल कुमार, राहुल कुमार,सकलदेव कुमार, शमशेर कुमार चितरंजन कुमार रोहित राज इत्यादि सैकड़ों शोकाकुल परिवार महजूद रहे।


