40.7 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

जनमानस की समस्या को दूर करने हेतु अब सप्ताह में दो दिन सोमवार एवं शुक्रवार को हो रहा जनता दरबार का आयोजन

*जिला पदाधिकारी के जनता दरबार मे 24 आवेदन प्राप्त हुए*

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद विभागीय निर्देशानुसार सभी तकनीकी एवं गैर तकनीकी, कार्यालयों, विभागों, शाखाओं तथा इकाई के पदाधिकारियों एवं कार्यालय प्रधान द्वारा शुक्रवार के साथ साथ अब प्रत्येक सोमवार को अपने अपने कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन कर आमजनों की जन समस्याओं की सुनवाई करेंगे। आज दिनांक 06 अप्रैल, 2026 को इसी परिप्रेक्ष्य में जिला पदाधिकारी, जहानाबाद, श्रीमती अलंकृता पाण्डेय के अध्यक्षता मे उनके कार्यालय प्रकोष्ठ मे तथा अपर समाहर्ता, राजस्व, श्री अनिल कुमार सिन्हा के उपस्थिति में समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन मे सभी कार्यालयों, विभागों, शाखाओं तथा इकाईयों के पदाधिकारियों के साथ जनता दरबार का आयोजन किया गया। आज के जनता दरबार में कुल 24 आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों को संवेदनशीलता के साथ आमजनों की समस्याओं को सुना गया तथा आवेदन के त्वरित निष्पादन हेतु स्थल पर ही संबंधित पदाधिकारियों को हस्तगत कराते हुए अविलम्ब कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
जनता दरबार का आयोजन विभागीय निर्देशानुसार प्रत्येक सप्ताह के सोमवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार को आयोजित कर किया जा रहा है तथा आमजनों की समस्या से अवगत होते हुए उसका त्वरित निष्पादन भी किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी ने बताया जनता दरबार का आयोजन जिला मुख्यालय के साथ साथ अनुमंडल कार्यालय मे अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारियों के साथ, प्रखंड सह अंचल कार्यालय मे प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ पंचायत स्तर पर भी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मियों के समक्ष आयोजित किया जाएगा। सभी आवेदनों को गंभीरता के साथ लेते हुए त्वरित कार्रवाई भी करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया गया है।
जिला पदाधिकारी के जनता दरबार मे अपर समाहर्ता, राजस्व श्री अनिल कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री राजीव कुमार, अपर समाहर्ता, विभागीय जाँच श्री विनय कुमार सिंह, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, श्रीमती पूनम कुमारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आई. सी. डी. एस., श्रीमती रचना, वरीय उप समाहर्ता, सुश्री होमा इरफ़ान, वरीय उप समाहर्ता, सुश्री नेहा, जिला कल्याण पदाधिकारी, श्री संजय कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी जनता दरबार मे शामिल हुए।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें