जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जिले मानसी नगर पंचायत के वॉर्ड नंबर 15 में ज्ञान और विद्या की देवी मां सरस्वती को समर्पित वसंत पंचमी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हर साल भी भाती इस साल भी कुछ अनोखे अंदाज में भोजपत्र से मां सरस्वती कि मंडप को निखारने काम किया। प्रिंस वह विद्यार्थी हैं जो कि हर कला से परिपूर्ण हैं। प्रिंस में वो वास्तिविक हैं । कि लगता है मां सरस्वती उनके ऊपर विराजमान हैं। जो कि जिला से हट कर हर साल कि तरह इस साल भी सजावट किया हैं। इस अवसर पर सरस्वती कला नाट्य संध चंद्रवंशी टोला के प्रिंस कुमार के द्वारा सभी सदस्य को संबोधित करते हुए यह बताया की विद्या की देवी मां सरस्वती की आराधना करने से एवम् उनके ध्यान से हम सब कैसे अनुशासित विद्यार्थी बन सकते है। उनके द्वारा यह बताया गया की छोटे बच्चों को इस दिन अक्षर लिखवाकर उनकी शिक्षा का शुभारंभ किया जाता है। ऐसा करने से पूरे विद्यार्थी जीवन में मां सरस्वती की कृपा बनी रहती है, शिक्षा में आशातीत सफलता प्राप्त होती है। वहीं सरस्वती कला नाट्य संध चंद्रवंशी टोला मुख्य सदस्य प्रिंस कुमार के द्वारा मां सरस्वती वंदना का गायन किया गया। इस अवसर पर धीरज कुमार, विशाल कुमार, संजय कुमार पिंटू कुमार, सतीश कुमार, कन्हैया कुमार, अभिषेक कुमार , बिट्टू कुमार, सौरव कुमार, प्रदीप कुमार, सर्जन कुमार, कुंदन कुमार, गोपाल कुमार, आदि दर्जनों वॉर्ड नंबर 15 के सदस्य एवं गण्यमान व्यक्ति उपस्थित थे।