जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी नगर पंचायत में विद्या की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती की पूजा मानसी नगर एवं प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से बुधवार को मनाया गया।इस अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों एवं पूजा पंडालों में माता सरस्वती की पूजा श्रद्धापूर्वक की गई, तथा आकर्षक ढंग से सजाया गया।सरस्वती स्थान मां शिक्षण संस्थान एवं श्री राम जानकी ठाकुरबारी, वार्ड नम्बर 15 में सरस्वती कला नाट्य संध चंद्रवासी टोला वॉर्ड नम्बर 10 में सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों ने वीणावादिनी की पूजा अर्चना वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ की। वही कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जबकि इस दौरान मानसी नगर पंचायत के वॉर्ड पार्षद सह संसद प्रतिनिधि हीरा लाल यादव, अवधेश यादव ,रामबिनय यादव पूर्व शिक्षक राजीव कुमार, बिट्टू कुमार, आनंद कुमार रौशन कुमार, कन्हैया आदित्य नीरज आदि मौजूद रहे।


