जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जिला अंतर्गत सरस्वती पूजा के अवसर पर मूर्ति विसर्जन के क्रम में हर्ष फायरिंग के आरोप में दिलखुश सदा को 18.02.2024 को विधिवित गिरफ्तार किया गया है।सरस्वती पूजा के अवसर पर मूर्ति विसर्जन के क्रम में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो के सत्यापन उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त हर्ष फायरिंग का वीडियो खगड़िया जिला अंतर्गत मोरकाही थाना के खुटहा निवासी दिलखुश सदा का है। इस संबंध में मोरकाही थाना पुलिस टीम द्वारा दिलखुश सदा के घर पर विधिवत तलाशी करते हुए 02 मिसफायर गोली (0.315 बोर का जिसके पेंदे पर 08MM-KF अंकित है) तकिए के नीचे से बरामद कर विधिवत जब्त किया गया।उपरोक्त व्यक्ति के विरूद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई करते हुए मोरकाही थाना कांड सं0-18/24, दिनांक- 18.02.2024, धारा-25(1-बी)ए/26 & 25(9) आर्म्स एक्ट दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की गई है।अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रह चुका है जो कि मोरकाही थाना अभिलेख में दर्ज है।
सरस्वती पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान हर्ष फायरिंग करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


