40.7 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

पुर्व मंत्री राबड़ी आवास से अपनी यात्रा की शुरुआत करते हुए तेजस्वी यादव

*दस दिवसीय जन विश्वास यात्रा पर निकले तेजस्वी, खोलेंगे पोल*
JNA सनोवर खान/ राजा वर्मा
पटना। जनता हमारी मालिक है और हम उनके बीच जा रहे हैं. ‘जन विश्वास यात्रा’ के जरिए हम लोगों को यह बताएंगे कि हमने क्या कुछ किया है. बोले,पूरा भरोसा है कि जनता ने जिस प्रकार से हमारे पिता और हमारी पार्टी को समर्थन, प्यार और आशीर्वाद देने का काम किया है. जनता ने हमें लगातार पिछले दो विधानसभा चुनाव में बहुमत देकर सबसे बड़ी पार्टी बनाने का काम किया है.jna के अनुसार
जन विश्वास यात्रा पर निकले पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को आड़े हाथ लेते हुए जोरदार हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने कहा मुख्यमंत्री नीतिश कुमार जनमत को यानि जनता के मत को पैर की जूती समझते हैं, लेकिन मैं और मेरी पार्टी यह होने नहीं देगी और पूरे बिहार का विकास करेगी.
उधर, तेजस्वी यादव ने कहा नीतीश कुमार के पास कोई विजन नहीं भी नहीं है और ना ही गठबंधन बदलने का कोई उचित रीजन है. बोले, तेजस्वी,आज मैं अपने माता की ममता, पिता की क्षमता और पत्नी की उत्तमता और लोकधर्म की प्रधानता के साथ जनता के बीच जा रहा हूं. मुझे उम्मीद नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि इस बार भी जनता का समर्थन हमें मिलेगा और हम जनमत का इज्जत करेंगे. वहीं
इस यात्रा पर निकलने से पहले तेजस्वी अपने माता- पिता यानी लालू यादव और राबड़ी देवी के साथ महादेव और साई बाबा के आराधना कर खुद और बिहार की तरक्की को लेकर की मांग की है. यात्रा पर निकलने से पहले तेजस्वी यादव ने अपने आवास पर वह महादेव की पूजा अर्चना की साथ ही साथ साइ बाबा का आशीर्वाद लिया. जबकि उनके साथ लालू राबड़ी दोनों मौजूद रहे. इतना ही नहीं इस यात्रा पर निकलने से पहले तेजस्वी यादव ने अपनी बिटिया कात्यानी के पांव भी छुए हैं. तेजस्वी ने कहा की बिटिया भगवान का प्रतिरूप होती है, हे भगवान से आशीर्वाद मिला है ।वही राबड़ी देवी ने कहा मैं भी तेजस्वी यादव को अपना आशीर्वाद दी हूं और बिना माता-पिता के आशीर्वाद का कोई भी काम नहीं होता है और मैंने आशीर्वाद उसको दे दिया है. इसके अलावा लालू यादव ने कहा कि मैंने आशीर्वाद दे दिया है, तेजस्वी यादव पर मेरा विश्वास है और मुझे उम्मीद है कि यह यात्रा इसकी सफल होगी. नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मंगलवार की सुबह पूजा अर्चना कर अपनी जन विश्वास यात्रा की शुरुआत की. यात्रा पर निकलने से पहले राबड़ी आवास में पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को आड़े हाथ लेते हुए जोरदार हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि हमने सरकार में रहते हुए यानी 17 महीने में जो काम किया है, वह 17 वर्षों में नहीं हुआ है. अब हम यही बात को लेकर जनता के बीच जाएंगे और उन्हें यह बताएंगे की बिहार के विकास के लिए क्या कुछ जरूरी है. उन्हें यह बतलाएंगे कि मुख्यमंत्री नीतिश कुमार जनमत को यानि जनता के मत को पैर की जूती समझते हैं, लेकिन मैं और मेरी पार्टी यह होने नहीं देगी और पूरे बिहार का विकास करेगी. वहीं राजद कार्यकत्ताओं में यात्रा को लेकर जगह जगह तैयारी की सूचना है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें