34.7 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

के के पाठक का नया फरमान निरीक्षण में गैरहाजिर शिक्षकों पर कार्रवाई करने के निर्देश, सभी 38 जिलों में अफसरों का निरीक्षण अभियान

जगदूत न्यूज पटना बिहार से सनोवर खान कि रिपोर्ट पटना।शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के निर्देश पर प्रत्येक जिले में मुख्यालय स्तर के अफसर को निरीक्षण में तैनाती किए जाने की सूचना मिली है। वहीं अफसरों को स्पष्ट आदेश दिया गया है कि बिना सूचना दिए विद्यालयों से गैरहाजिर पाए जाने वाले शिक्षकों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। Jna के अनुसार कोचिंग संस्थानों में पढ़ाने वाले शिक्षकों पर भी कार्रवाई करें तथा इसके लिए ऐसे शिक्षक चिह्नित किए जाएं। जबकि विद्यालयों के निरीक्षण में जिला शिक्षा अधिकारी और क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक सहित जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को भी लगाए गए हैं। हालांकि विद्यालयों में जारी रहेगा निरीक्षण शिक्षा विभाग के मुताबिक, विद्यालय में निरीक्षण नियमित जारी रहेगा। इस संबंध में पहले ही विभाग द्वारा सभी जिलाधिकारियों एवं उप विकास आयुक्तों को निर्देश दिया गया है। आदेश में साफ-साफ कहा गया है कि अगर आपके जिले में भगोड़े अध्यापक पकड़े जाते हैं, तो उन्हें तुरंत निलंबित करते हुए विभागीय कार्यवाही करने का आदेश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दें।विभाग में अभी भी ऐसी सूचना प्राप्त होती है कि हमारे शिक्षक कोचिंग संस्थानों में पढ़ाने जाते हैं। उनकी इस प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए कोचिंग संस्थानों से इस आशय का प्रमाणपत्र लें कि कोई सरकारी शिक्षक-अध्यापक कोचिंग कक्षाएं नहीं लेते हैं।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें