26.9 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

अमृत भारत स्टेशन योजना चुनावी जुमला:बबलू मंडल

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जदयू कार्यालय में मंगलवार को जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गत रविवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए जो शिलान्यास किया वो 2014 के चुनावी सपना साल में दो करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी देने जैसे चुनावी जुमला है।देश वासियों को एक बार फिर आँख में धूल झोंकने का षडयंत्र है।यहां तक कि इस शिलान्यास कार्यक्रम में पंडालों के निर्माण तथा लोगों को ढ़ोकर लाने में लाखों रूपये खर्च कर अपना राजनीतिक लाभ के लिए प्रचार कराया गया।इस प्रचार में जो भी रेलवे के अधिकारी शामिल रहे हैं जब केंद्र में अगली सरकार हमारी इंडिया गठबंधन की बनेगी तो उन सभी रेलवे अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रेलवे को निजी कंपनियों के हाथों बेच रखे हैं।इतनी मोटी रकम खर्च कर स्टेशनों का जीर्णोद्धार करने के उपरांत स्टेशनों पर गरीब, मजदूर, ठेला पर चार पकोड़े बेच कर जीवन यापन करने वाले लोगों को भगा दिया जाएगा।गरीब रोड पर आ जायेंगे।आज उदाहरण है कि बीएस एन एल के कर्मचारियों को सड़क पर लाकर खड़े कर दिये है।दूरसंचार ऑफिस दूसरे काम के लिए सिफ्ट किया जा रहा है।
उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि नये संसद भवन का उद्घाटन तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी कर चुके हैं पर उसमें प्रवेश वर्जित है क्यों? उस संसद भवन के आधा अधूरा काम का भेद छुपाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार के नौ साल के अंदर एक भी स्टेशन के विकास के लिए कोई काम नहीं हुआ है।जब लोकसभा चुनाव सामने है तो आमजनों को दिग्भ्रमित व गुमराह करने के लिए नये शगूफा छोड़ने लगे हैं।कोरोना काल में सर्दी जुकाम से पीड़ित देश वासियों को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के वजाय ताली और थाली पीटवाये ऐसे झूठा मक्कार अंधविश्वासी पीएम के रहते देश कतई नहीं तरक्की कर सकता है।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि सकारात्मक सोच के तहत ही इंडिया गठबंधन के घटक दल के नेताओं के नेतृत्व वाली सरकार में जो भी भारत का विकास हुआ है उसे पीएम नरेन्द्र मोदी की सरकार मिटाने के लिए जी जान लगा रहे हैं और बात करते नाकारात्मक सोच की।इससे बड़ा नाकारात्मक सोच का व्यक्ति शायद दुनिया में नहीं है।इन्हें भारत की नहीं भाजपा की चिंता है कि कैसे भाजपा आर्थिक रूप से मजबूत हो ताकि विपक्षी दल के विधायकों को खरीदा जा सकता है।आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी भारत का नहीं भाजपा का प्रधानमंत्री बनकर रह गये हैं।
उन्होंने चिराग पासवान के भी कोशी महाविद्यालय के मैदान में रविवार को दिये गये भाषण का खण्डन करते हुए उन्हें नरेन्द्र मोदी जैसे मदारी का डमरू करार दिया। इस डमरू के कुछ बजने से पहले बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में शिक्षा, चिकित्सा, सड़क पुल पुलिया, बिजली, पेयजल सुविधा के साथ छात्र युवाओं, किसान महिलाओं,अनुसूचित जाति, पिछड़ा,अल्पसंख्यक सहित सबों के हित में किये जा रहे कामों का आकलन कर लेना चाहिए।तब नीतीश कुमार जी के उपर अंगुली उठाना चाहिए।एनडीए के नेता ही नीतीश कुमार के कामों म का प्रशंसा करते नहीं थकते है और इनका नकल करते है । खगड़िया समेत पूरे बिहार में कितने सुन्दर स्कूल-कॉलेज, अस्पताल बने हैं।छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाया जा रहा है।बिहार की बेटी-बेटा आईएएस-आईपीएस बन रहे हैं।न्याय के साथ सम्पूर्ण विकास हो रहा है।चिराग पासवान के सहरबन्नी तक सुगम यातायात के लिए सड़क और पुल भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने हीं बनबाये।चिराग पासवान बतायें कि वे और उनके परिवार के सांसद-मंत्री पद पर रहने वाले लोग खाशकर पासवान समाज को क्या दिये हैं,कुछ भी नहीं।
प्रेसवार्ता के दौरान जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,जिला उपाध्यक्ष राजकुमार फोगला,उमेश सिंह पटेल,कोषाध्यक्ष संदीप केडिया,जिला महासचिव प्रभाकर चौधरी उर्फ मंटून,सावन कुमार, मो0 फिरदोस आलम,मो0 मोइज उद्दीन,छात्र अध्यक्ष सिद्धांत कुमार छोटू ,राजेन्द्र सदा,अंगद कुमार, कमलकिशोर पटेल एवं राजीव कुमार ठाकुर आदि उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें