जगदूत न्यूज जयपुर से जे पी शर्मा कि रिपोर्ट जयपुर राजस्थान- झोटवाड़ा निवारू रोड़ स्तिथ इंडियन बैंक में सीनियर सिटिजन ग्राहकों की मीटिंग का आयोजन किया जिसमें ग्राहकों से सुझाव लिये गए तथा समस्याओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली गई। बैंक मैनेजर मनीष मीणा ने बताया कि बैंक द्वारा समय समय पर ग्राहकों से मीटिंग द्वारा सुझाव लिये जाते हैं जिनको क्रियान्वित किया जाता है तथा जो भी शिकायत मिलती हैं उन्हें त्वरित कार्यवाही करते हुए हल किया जाता है। मीटिंग में शामिल ज्यादातर लोगों ने बैंक स्टाफ के कार्यो की सराहना की। ग्राहकों में राधेश्याम शुक्ला, अमित अग्रवाल, लक्ष्मी चंद भागतानी, मुरारी लाल शर्मा, राम नारायण जाट व अन्य ने अपने अपने सुझाव व विचार व्यक्त किये। ग्राहकों ने बैंक मैनेजर के साथ साथ बैंक स्टाफ लेखराज, कैलाश,व गोपाल के कार्यों की प्रसंशा की। ज्यादार लोगों का मानना था कि बैंक में कम से कम एक स्टाफ और रखा जाय जिससे ग्राहकों के समय की बचत हो स्टाफ कम होने की बजह से स्टाफ पर कार्य का बोझ अधिक रहता है।मीटिंग में ओमप्रकाश योगी , प्रदीप कुमार शर्मा, राधा किशन शर्मा , प्रेमलता शर्मा , शिव कुमार व अन्य ने भाग लिया। आपको बता दें कि कई बैंकों की ग्राहक द्वारा काफी शिकायतें मिलती हैं ये पहला बैंक हैं जिसमें सभी ग्राहक संतुष्ट दिखाई दिए।
नई खबरें


