25.9 C
Khagaria
Friday, April 17, 2026

एक दिवसीय कांग्रेस कार्यकर्ता ने संवाद कार्यक्रम के एन क्लब खगड़िया में आयोजित

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा एक दिवसीय कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यशाला सह संवाद कार्यक्रम के एन क्लब खगड़िया में आयोजित किया गया,जिसमें खगड़िया कांग्रेस जिला प्रभारी सह कार्यशाला प्रशिक्षक विकास बुडानिया ने सैकड़ो की संख्या में उपस्थित कांग्रेसजनों को अपने संबोधन में कांग्रेस पार्टी देश की आजादी से पूर्व एवं देश की आज़ादी में कांग्रेस के योगदान को विस्तृत रूप में बताया तथा एक प्रोजेक्टर के माध्यम से स्क्रीन पर भी कांग्रेस के स्वतन्त्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान एवं कांग्रेस के उपलब्धियों को स्पष्ट रूप से दिखाया तथा महात्मा गांधी,पंडित जवाहरलाल नेहरु,डाॅo राजेन्द्र प्रसाद एवं डाॅo भीमराव अंबेडकर,शहीद भगत सिंह तथा कई शहीदों के देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान को भी स्क्रिन पर कांग्रेसजनों ने देखा तथा विकास बुडानिया ने भी स्क्रिन के माध्यम से कांग्रेस द्वारा किए गए, कार्यों की विस्तृत रूप में बताया तथा चर्चा की, विकास बुडानिया ने बताया कि कार्यशाला कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कांग्रेसजनों को जागरूक करना तथा कांग्रेस की विचार धारा एवं नीतियों की सही जानकारी देना। विकास बुडानिया ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार कांग्रेस की विचार धारा को तोड़ मरोड़कर पेश किया है,तथा कांग्रेस को बदनाम कर कमजोर करने की कोशिश कर रही है। जिसको हम सभी कांग्रेसजन आने वाले चुनाव में मुंहतोड़ देना है,उन्होंने कांग्रेसजनों को मतदान एवं मतगणना के दौरान भी चौकस रहने की भी बात कही। कार्यशाला में जिला अध्यक्ष डाॅo अविनाश कुमार अविनाश ने कार्यशाला में भाग लेने आए कांग्रेसजनों को धन्यवाद ज्ञापित किया,तथा कार्यशाला कार्यक्रम के मौके पर परबत्ता प्रखंड के अवकाश प्राप्त प्रोसेसर अजय प्रसाद सिंह,मानसी प्रखंड के पूर्व कांग्रेसी रहे जनार्दन यादव पून: घर वापसी कर कांग्रेस में शामिल हुए। कार्यशाला मे पूर्व जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान,जिला कार्यकारी अध्यक्ष राजकिरण ठाकुर,ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष अनुराग चंदन,प्रदेश डेलिगेट उदय यादव,कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष रुद्रमा,महासचिव डाॅo रेणु कुमारी,कांग्रेस पूर्व प्रत्याशी प्रीति वर्मा,गायत्री भारती,रेखा देवी,बबीता देवी,जिला उपाध्यक्ष कुमोद कुमार सिंह,बुद्धदेव प्रसाद यादव, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष शमा प्रवीण,कांग्रेस नेता सूर्यनारायण वर्मा, शिवनिति सिंह,रविन्द्र चौरसिय,मनोज चौधरी,प्रवीण कुमार पंकज,पवन सिंह,मनोज मिश्रा,सन्नी कुमार,प्रभाकर यादव,राजीव कुमार रंजन,संतोष चंद्रवंशी, सुनील झा,सुनील सिंह,सुभाष रत्न,रुपेश पटेल,राजीव उर्फ गुड्डू,अवनी कुमार,राजा गुप्ता आदि उपस्थित हुए।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें