जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम साथ अधिकारी एवं स्टाफ तथा वाणिज्य विभाग खगड़िया के मुख्य टिकट निरीक्षक साथ स्टाफ द्वारा खगड़िया स्टेशन पर यात्रियों के बीच जन जागरूकता अभियान चलाया गया । इस दौरान यात्रियों को प्रॉपर टिकट या पास लेकर यात्रा करने के लिए जागरूक किया गया, यात्रा के दौरान किसी भी अनजान व्यक्ति से कोई भी खाने पीने का चीज ना खाने के लिए बताया गया, यात्रियों के यह भी बताया गया कि वह यात्रा के दौरान रेल नियमों का सावधानी से पालन करें, ट्रेन के गेट पर बैठकर यात्रा न करें, खिड़की पर बैठकर मोबाइल ना चलाएं, रात्रि में सावधानी से यात्रा करें, चार्जिंग पॉइंट में मोबाइल लगाकर इधर उधर ना घूम है, रेलवे लाइन पार ना करें , प्लेटफार्म बदलने के लिए सीडी का प्रयोग करें, चलती ट्रेन में अनावश्यक चेन पुलिंग कर गाड़ी को ना रोके आदि के बारे में जन जागरूकता अभियान चलाया गया ।
नई खबरें


