25.3 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

खगड़िया आरपीएफ ने दो शातिर चोर,इलेक्ट्रिक केबुल के साथ किया गिरफ्तार

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ के निरीक्षक प्रभारी अरविन्द कुमार राम के नेतृत्व मे उप निरीक्षक चंद्रशेखर पासवान, आरक्षी विक्रम कुमार आज़ाद एव प्रधान आरक्षी आकाश चन्द्र भारती द्वारा रात्रि गस्त व् चेकिंग के दौरान दो शातिर अपराधी को साहेबपुर कमाल स्टेशन km/no- 136/32-34 के बीच प्लेटफार्म संख्या- 02 से लगभग 50 मीटर उत्तर नवटोलिया गाँव जाने वाले सड़क के किनारे रेल क्षेत्र में रेलवे के इलेक्ट्रिक केबुल सहित पकड़ लिया गया। पकडाये दोनों लड़के से पूंछ-तांछ करने पर अपना नाम व् पता- (1)पांडव कुमार राम, उम्र- करीब 26 वर्ष, पिता- राम आश्रय राम, घर- नवटोलिया, वार्ड नंबर-11, थाना- साहेबपुर कमाल, जिला- बेगुसराय (2) पंकज कुमार , उम्र- करीब 24 वर्ष, पिता- रामबहादुर राम, घर- नवटोलिया, वार्ड नंबर-10, थाना- साहेबपुर कमाल, जिला- बेगुसराय बताया। पकड़ाए गए उक्त दोनों व्यक्तियों के कब्जे से एक बण्डल रेलवे के इलेक्ट्रिक विभाग में प्रयोग होने वाले केबुल लगभग 23 मीटर साथ ही एक हेक्सा बलेड बरामद हुआ । बरामद केबुल का वजन करीब 46 किलो ग्राम तथा इसका अनुमानित कीमत लगभग 11500 रुपया है । पकडाये उक्त दोनों व्यक्तियों के कब्जे से बरामद उपरोक्त रेलवे का इलेक्ट्रिकल केबुल के बारे में पूछ-तांछ करने पर बताया कि यह केबुल साहेबपुर कमाल स्टेशन के बाहर अँधेरे में पड़े बण्डल से हेक्सा बलेड से काट कर इसमें का अलमुनियम तार निकालने के इरादे से चोरी कर घर ले जा रहे थे, कि पकडे गए । दोनों ने यह भी बताया कि कभी-कभी साहेबपुरकमाल स्टेशन से गुजरने वाली रात के ट्रेनों में ट्रेन धीमी गति में होने के दौरान यात्रियों का सामान चोरी कर उसी समय चलती ट्रेन से उतर कर भाग जाते है । दोनों ने बताया कि चोरी के मामले में जीआरपी खगड़िया तथा स्थानीय थाना साहेबपुर कमाल से कई बार जेल भी गए है।  तत्पश्चात मौके की विधिक कारवाई कर गिरफ्तार दोनों अभियुक्त को माननीय न्यायालय रेलवे खगड़िया में पेश किया गया जंहा न्यायिक हिरासत में लेकर दोनों को जेल भेज दिया गया ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें