जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद पुलिस को निर्देश तथा परिजनों से अपील करते हुए कहा कि अपराधी बचे नही तथा निर्दोष फंसे नही जिले के हूलासगंज प्रखंड अन्तर्गत खुदौरी गांव निवासी संतोष शर्मा की हत्या की खबर पर आज घोसी विधायक काॅमरेड रामबली सिंह यादव खुदौरी गांव स्थित उनके घर पहुंचकर पिङीत परिवार से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली तथा पिङीत परिवार को सान्त्वना दिया ! घोसी विधायक ने पिङीत परिवार से कहा कि इस बात का ख्याल रहे कि कोई भी निर्दोष फंसे नही तथा दोषी कोई भी हो उसे वह बचे नही तथा प्रशासन से बात करते हुए उन्होनें कहा कि दोषियों की शिनाख्त कर उन्हे कङी से कङी सजा दिलाने की गारंटी जल्द से जल्द किया जाए ! उन्होंने कहा कि हत्या की जानकारी से पता चलता है कि किसी खास लोगो ने बुलाया तथा दोस्ती के साथ विश्वासघात किया यह मानव समाज के लिए चिंता का विषय है ! पिङीत परिवार से मुलाकात कर सान्त्वना देते घोसी विधायक काॅमरेड रामबली सिंह यादव, साथ मे खुदौरी मुखिया रंजीत शर्मा,बौरी मुखिया ओम प्रकाश सुमन, तीर्रा मुखिया अवधेश पंडित,साहोबिगहा मुखिया अशोक साहू, भाकपा-माले प्रखंड सचिव काॅमरेड प्रभात कुमार, जिला कमिटी सदस्य कामरेड दिलीप बिंद,राजद नेता नगीना यादव,गुड्डू यादव,माले नेता रामा पासवान, सरपंच रामेश्वर प्रसाद,दीपक चन्द्रवंशी समेत कई प्रमुख सामाजिक कार्यकर्त्ता शामिल थे !
खुदौरी गांव निवासी संतोष शर्मा की हत्या की खबर पर पिङीत परिवार से मुलाकात कर सान्तवना देने पहुंचे घोसी विधायक
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


