जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद मांग नहीं पूरी हुई तो स्टेरिंग होगा बंद। जिला जहानाबाद बिहार के जहानाबाद जिले के ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार के आवाहन पर सभी चालक के द्वारा अपनी 10 सूत्री मांगों के समर्थन में आज कारगिल चौक के समीप धरना का आयोजन किया। इस मौके पर ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार के जहानाबाद के जिला अध्यक्ष संजय कुमार और मीडिया प्रभारी रमेश शर्मा ने कहा कि हम लोग से सरकार की मांग है कि सड़क पर चलने वाले सभी वहां के चालक को सरकार के द्वारा किसी व्यक्ति द्वारा मारपीट होने पर तुरंत कार्रवाई करने के लिए आवेदन थाने में ली जाए और चालक को पेंशन एवं गाड़ी चलाने वक्त किसी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर अस्पताल में एक बेड की हमेशा सुविधा प्रदान करने सहित 10 सूत्री मांग के समर्थन में सरकार से मांग की गई है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार हम लोग की मांग पर विचार नहीं करती है तो हम लोग स्टेरिंग छोड़ो अभियान करने की काम करेंगे। इस मौके पर संगठन के सभी चालक अपने संगठन के प्रति समर्पित दिखे और सरकार से यथाशीघ्र अपनी मांगों पर विचार करने की मांग की। यूनियन के नेताओं ने कहा है कि जब सड़क पर गाड़ी चलाई जाती है तो कई असामाजिक तत्व चालक के साथ दुर्व्यवहार करते हैं वैसे लोगों पर पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। शशि साथ नगर परिषद में टैक्स लेने की परंपरा को बंद की जाए।


