38.7 C
Khagaria
Friday, April 17, 2026

नगर सभापति अर्चना कुमारी ने वार्ड–29 में 20 लाख से अधिक लागत की पीसीसी सड़क का किया उद्घाटन

*अशोक पेड़ा भंडार गली में बनी नई सड़क से वर्षों पुरानी समस्या का समाधान, स्थानीय लोगों में खुशी*

 जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र में विकास कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए नगर सभापति अर्चना कुमारी ने वार्ड संख्या–29 अंतर्गत अशोक पेड़ा भंडार गली में नवनिर्मित पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। यह सड़क लगभग 20 लाख 62 हजार 900 रुपये की लागत से निर्मित की गई है। उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र के लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। बताया जाता है कि अशोक पेड़ा भंडार गली की सड़क लंबे समय से जर्जर अवस्था में थी। बरसात के मौसम में कीचड़, जलजमाव और उबड़-खाबड़ रास्ते के कारण स्थानीय नागरिकों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को रोजाना दिक्कतें झेलनी पड़ती थीं। नई पीसीसी सड़क बनने से अब इन समस्याओं से स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है। उद्घाटन के दौरान नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि नगर परिषद खगड़िया का उद्देश्य केवल योजनाओं की घोषणा करना नहीं, बल्कि उन्हें तेजी से धरातल पर उतारना है। उन्होंने कहा कि शहर के हर वार्ड में सड़क, नाला, जल निकासी और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास योजनाएं लगातार क्रियान्वित की जा रही हैं, जिससे शहर का आधारभूत ढांचा मजबूत हो रहा है। नगर सभापति ने कहा कि शहर की छोटी गलियों और मोहल्लों में भी बेहतर सड़क और नाला व्यवस्था उपलब्ध कराना जरूरी है, क्योंकि यही स्थान आम लोगों के दैनिक जीवन से सीधे जुड़े होते हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य किए जाएंगे और किसी भी क्षेत्र को विकास से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि नगर परिषद द्वारा विभिन्न वार्डों में सड़क, नाला, कुआं जीर्णोद्धार, जल निकासी व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट और अन्य आधारभूत सुविधाओं से संबंधित योजनाओं को लगातार क्रियान्वित किया जा रहा है। आने वाले समय में भी नगर के समग्र विकास के लिए कई नई योजनाएं शुरू की जाएंगी, जिससे खगड़िया शहर को एक स्वच्छ, व्यवस्थित और विकसित नगर के रूप में स्थापित किया जा सके। उद्घाटन कार्यक्रम में वार्ड संख्या–29 की वार्ड पार्षद सुनीता कुमारी, वार्ड पार्षद श्रवण कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजेश कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजकिशोर चौरसिया, अशोक यादव, शंकर पंडित, अवध पंडित, सियालाल साह, सुनील ठाकुर सहित कई स्थानीय गणमान्य लोग एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। स्थानीय नागरिकों ने नगर परिषद द्वारा कराए गए इस विकास कार्य की सराहना करते हुए कहा कि वर्षों से जिस सड़क की मांग की जा रही थी, वह अब पूरी हो गई है। सड़क बनने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों और सामाजिक जीवन को भी नई गति मिलेगी। नगर परिषद खगड़िया द्वारा लगातार कराए जा रहे विकास कार्यों को शहर के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के कार्यों से नगर का स्वरूप तेजी से बदल रहा है और नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिल रही हैं।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें