जगदूत न्यूज जयपुर से जे पी शर्मा कि रिपोर्ट जयपुर- खोराबीसल जयपुर में दिनांक 24/05/2024 को बालाजी विहार- 61 में एक मीटिंग आयोजित की जिसमें सर्वसम्मति से विकास समिति बनाने का फैसला लिया उसके बाद विकास समिति का गठन किया गया। तथा कार्यकरणी के पदों पर नियुक्ति दी गई। अध्यक्ष दुर्गेश मीणा व अशोक कुमार टेलर ने संयुक्त बयान में कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य कॉलोनी की मूलभूत सुविधाओं का समाधान करना है जिसमें मुख्यरूप से सड़क,बिजली,पानी व अन्य समस्याओं का समाधान करना है। आगे कहा कि समिति द्वारा कॉलोनी में बृक्षारोपण पर भी विचार किया जा रहा है। मीटिंग में सर्वसम्मति से दुर्गेश मीणा को अध्यक्ष, रक्षपाल कुमावत को उपाध्यक्ष ,अशोक कुमार टेलर को महामंत्री एवं गोपाल शर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर कानाराम अटल, राम सहाय बैरवा, मनोहर बैरवा, कमलेश्वर सिंह व अन्य कार्यकारणी सदस्य उपस्थित रहे।
नई खबरें


