जगदूत न्यूज बिहार बेगूसराय ब्यूरो मोहम्मद नबी आलम
बेगूसराय सांसद व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर हुए हमले के विरुद्ध जिला भाजपा बेगूसराय के द्वारा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा के नेतृत्व में इस्लामी आतंकवाद व कट्टर पंथ के विरुद्ध शहर के ट्रैफिक चौक पर पुतला दहन किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकर्ता सहित कई हिंदूवादी कार्यकर्ता व सांसद को चाहने वाले सैकड़ो लोग मौजूद थे । ट्रैफिक चौक पर मौजूद लोग गिरिराज सिंह जिंदाबाद ,देश विरोधी ताकत वापस जाओ, कट्टरपंथी नहीं चलेगी, भारत को बांग्लादेश बनाने की कोशिश नहीं चलेगी, सहित अन्य कई प्रकार के नारे लगा रहे थे साथ ही साथ हमला करने वाले मोहम्मद सैफी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की भी मांग कर रहे थे। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने कहा कि बीते कल जब बेगूसराय के सांसद व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जी बलिया में जनता दरबार लगाकर सैकड़ो मामले का निष्पादन कर रहे थे ठीक उसी समय एक विशेष समुदाय के लोग के द्वारा काफी खराब नियत के तहत गिरिराज सिंह जी पर हमला किया गया । उन्होंने कहा कि ऐसे कायराने हमले के कुत्सित प्रयास व इस्लामिक आतंकवाद/कट्टरपंथ के खिलाफ जिला भाजपा चुप नही बैठेगी। नगर विद्यायक कुंदन कुमार ने कहा कि गिरिराज सिंह जी पर इस्लामिक कट्टरपंथ से प्रेरित होकर किया गया हमला बेहद ही कायराना है।
समस्त हिंदू समाज इसकी कड़ी शब्दों में निंदा करता है।
बेगूसराय में इस्लामिक कट्टरपंथ को कतई बढ़ने नहीं दिया जाएगा। प्रशासन इस पर त्वरित कार्रवाई करें।
लोकसभा संयोजक कृष्णमोहन पप्पू ने कहा कि गिरिराज सिंह हिन्दू के प्रखर नेता है। वो लगातार हिंदुत्व की आवाज को उठाते है इसलिए कुछ खास समुदाय को लोग उनको टारगेट कर रहे है, उनके मंसूबे सफल नही होंगे। जिला मंत्री अमित देव ने कहा कि ऐसे देश विरोधी ताकत को कभी पनपना नहीं दिया जाएगा और उन्हें करारा जवाब दिया जाएगा उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह शेर हैं और शेर कभी किसी से डरता नहीं है मौके पर जिला महामंत्री राकेश पांडेय, कुंदन भारती, जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय वीरेश, जिला मंत्री अमित देव जिला प्रवक्ता शुभम कुमार ,युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित सनी, देवानंद कुशवाहा प्रभाकर राय ,नगर अध्यक्ष रूपेश कुमार ,मिथिलेश कुमार, प्रदीप कुमार विक्की पटेल ,आयुष ईश्वर ,नितिन कुमार सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।


