25.3 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

ब्राह्मण समाज को जयपुर ग्रामीण से राजनीतिक पार्टियां दें टिकट – भुवनेश तिवाडी

जगदूत न्यूज जयपुर से जे पी शर्मा कि रिपोर्ट जयपुर – ब्राह्मण समाज राजस्थान जयपुर जिला देहात के जिलाध्यक्ष भुवनेश तिवाडी ने लोकसभा चुनाव में जयपुर ग्रामीण से राजनीतिक पार्टियों से ब्राह्मण को टिकट देने की मांग की इस दौरान जिलाध्यक्ष तिवाडी ने बताया कि जयपुर ग्रामीण में ब्राह्मण समाज के लगभग 5 लाख मतदाता है जो की निर्णायक स्थिति में है ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या को देखते हुए समाज की अनदेखी न करते हुए ब्राह्मण समाज को जयपुर ग्रामीण से टिकट दिया जाए जिससे ब्राह्मण समाज अपने आप को ठगा सा महसूस ना करें। अगर पार्टियां टिकट नहीं देती है तो समाज को सोचने पर विवश होना पड़ेगा।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें