जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद रतनी फरीदपुर। गणतंत्र दिवस के एक दिन पूर्व उचिटा पैक्स भवन पर मेदांता अस्पताल पटना ,नेत्र ज्योति आई हॉस्पिटल पटना एवं रश्मी फाउंडेशन के सौजन्य से मुफ्त चिकित्सा शिविर एवं पंचायत के 100 बेसहारा एवं जरुरतमंद परिवारों को इस ठंड में कंबल वितरण किया गया। इसकी जानकारी रश्मी फाउंडेशन के सचिव सह पशु कल्याण बोर्ड के मा. प्रतिनिधि अमरेन्द्र कुमार ने दिया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम 11 बजे से प्रारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा की निर्वतमान जिला उपाध्यक्ष एवं रतनी फरीदपुर भाग 2 जिला परिषद से प्रत्याशी रही सुनीता कुमारी ने बेसहारा लोगों के बिच कंबल वितरण की।इस कार्यक्रम में उचिटा के जीतेन्द्र शर्मा, राम विनय शर्मा उचिटा पैक्स के कार्यवाहक अध्यक्ष रंजीत कुमार शकुराबाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राजु कुमारलालू बिगहा के निरंजन जी सिकन्दरा के रामाधार यादव एवं अनील यादव गननकुरा के मुरारी चन्द्रवंशी एवं संजय शर्मा एवं सुल्तानपुर के वार्ड अब्दुल जब्बार सहित कई जन प्रतिनिधि शामिल रहे। उचिटा पंचायत के सुल्तानपुर, फरीदपुर, लालु बिगहा, सिकंदरा , गननकुरा, हसनपुरा, धरमपुर एवं उचिटा सहित सभी गांव के लोग के लोगों के बिच 100 कंबल वितरित किया गया। धरमपुर गांव के नंदा पासवान जो चलने की स्थिति में नहीं थे उन्हें उनके गांव धरमपुर में जाकर दिया गया।मेदांता अस्पताल पटना से आए डॉक्टर के टीम ने 150 लोगों का जांच किया। एवं नेत्र ज्योति आई हॉस्पिटल पटना ने करीब 150लोगों के ऑखों का जांच किया।


