26.9 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

विकास कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं,जिप अध्यक्ष कृष्णा यादव

*जिला परिषद् अध्यक्ष की धुआंधार बैठक की तिथि तय*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जिला परिषद् अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा कुमारी यादव ने अपने प्रभार के दूसरे दिन बुधवार को जिला परिषद् अध्यक्ष प्रकोष्ठ में उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (आईएएस) अभिषेक पलासिया सहित अन्य अधिकारियों के साथ विकास कार्यों में तेजी लाने के मद्देनजर आयोजित समीक्षा बैठक में गहन विचार- विमर्श किया।जिप अध्यक्ष ने जिला परिषद् के सभी से रात से होंने वाली अतिरिक्त आय सहित शहर के हृदय स्थल राजेन्द्र चौक स्थित जिला परिषद् की पूर्व के अध्यक्ष आवासीय भू- खण्ड पर संभावित मॉल,मल्टी कॉम्पलेक्स कॉमर्शियल विल्डिंग का जल्द निर्माण कराने सहित जिला में उर्वरक रसायनिक खाद का कालाबाजारी रोकने और उचित मूल्य पर किसानों को खाद उपलब्ध कराने के बाबत 28 नवम्बर 2024 को 3 बजे अपराह्न जिप अध्यक्ष कार्यालय प्रकोष्ठ में बैठक होगी।इसी तिथि को 11 बजे पूर्वाह्न शिक्षा विभाग की बैठक ,29 नवम्बर को 11 बजे पूर्वाह्न से सिविल सर्जन के साथ स्वास्थ्य विषय को लेकर और 3 बजे अपराह्न जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के साथ तथा 30 नवम्बर को 12 बजे से सामान्य स्थायी समिति एवं वित्त अंकेक्षण व योजना समिति, जिला परिषद् की समीक्षा बैठक उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के किया जाना सुनिश्चित हुआ है। साथ ही बतौर जिला परिषद् अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने उत्पादन समिति, सामाजिक न्याय समिति, शिक्षा समिति, लोककार्य समिति, लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं ग्रामीण स्वच्छता समिति, जिला परिषद् अध्यक्षों को 15 दिनों के अन्दर अपने अपने समिति की समीक्षात्मक बैठक आहुत कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का आदेश दिया है।
उन्होंने जिला परिषद् की राशि से धार्मिक स्थल मंदिर- मस्जिद के विकास कार्यों की अनुमति विभाग से मांगी गई है ।उन्होंने कहा कि कि धार्मिक स्थलों की सार्वजनिक स्थल है।जहां शौचालय, पेयजल और सामुदायिक भवन नहीं होंने से श्रद्धालुओं को काफी परेशानी होती है।वहीं जिला परिषद् खगड़िया अधीनस्थ परवत्ता प्रखण्ड के सामने स्टॉल निर्माण कराने की दिशा में भी चर्चा हुई।जिला पंचायत संसाधन केन्द्र भवन निर्माण हेतु निविदा आवंटन शर्त एवं वर्त्तमान स्थित की जानकारी मांगी गई और जिला परिषद् के सभी स्टॉल का आवंटन एवं बकाया राशि से संबंधित प्रतिवेदन भी उपलब्ध कराने का आदेश दिया ।श्रीमती यादव ने जिलावासी को आश्वस्त करते हुए कहा कि यह अध्यक्ष पद आपका है,आपके सम्मान के साथ विकास के लिए हर संभव कार्य करेंगे।विकास कार्यों में कोताही कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें