30.7 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

विद्यालयों के समुचित विकास के लिए कटिबद्ध , विधायक बबलू मंडल

*नव-निर्मित विद्यालय भवन का विधायक ने किया उद्घाटन, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान*
 जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु खगड़िया, 16 अप्रैल नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय, मथुरापुर में नव-निर्मित विद्यालय भवन का विधिवत उद्घाटन सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर किया। इस अवसर पर आयोजित छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में विधायक के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मुखिया सह जदयू के वरिष्ठ नेता अशोक सिंह तथा जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री उपस्थित रहे। आगंतुकों का छात्राओं द्वारा तिलक, आरती एवं पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया, वहीं विद्यालय परिवार ने फूल-माला, शॉल एवं पौधा भेंट कर अभिनंदन किया। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका अनुराधा कुमारी ने की, जबकि संचालन शिक्षक अमर कुमार सुधांशु द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा दसवीं की छात्रा सिमरन कुमारी के स्वागत गीत से हुई। अपने संबोधन में विधायक बबलू मंडल ने मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि नया विद्यालय भवन छात्रों के शैक्षणिक वातावरण को और अधिक बेहतर बनाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया । कि विद्यालय में और भी आधारभूत सुविधाओं के विकास हेतु प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अध्ययन के साथ मेहनत एवं लगन से पढ़ाई करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। मेहनत करने वाले कभी निराश नहीं होते,वे एक न एक दिन अपने मंजील जरूर चूम लेते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में तथा नीतीश कुमार द्वारा स्थापित विकास की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए राज्य में शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों में प्रगति होगी, जिससे खगड़िया के विकास की संभावनाएं और प्रबल हो गई है। स्वागत भाषण वरीय शिक्षक जैनेन्द्र कुमार ने दिया। पूर्व मुखिया अशोक सिंह ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की कमी बच्चों की प्रगति में बाधा नहीं बननी चाहिए और पंचायत स्तर पर मेरे द्वारा हर संभव सहयोग दिया जाएगा। प्रधानाध्यापिका अनुराधा कुमारी ने विद्यालय की प्रगति का उल्लेख करते हुए बताया कि उनके कार्यभार ग्रहण करने के समय विद्यालय में मात्र दो कमरे थे, जबकि अब स्थिति में काफी सुधार हुआ है। वर्ष 2026 में यहां मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित की गईं और 14 अप्रैल से एईडीओ परीक्षा भी संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह के तहत मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर छात्रों में उत्साह का माहौल देखा गया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन अविनाश त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक बबलू कुमार मंडल एवं अशोक सिंह के कर-कमलों द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह में जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जदयू नेता अविनाश पासवान, शिक्षा प्रेमी विष्णुदेव प्रसाद सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक सीतल प्रसाद सिंह, रूपम कुमारी, कुमारी पूनम, अविनाश कुमार त्रिपाठी, अमरजीत कुमार, अंजना कुमारी, प्रिया राज, सौम्या, रजनीश शर्मा, सुधांशु शेखर राजहंस, रितेश राज, आरती कुमारी, रंजित कुमार, शम्भू कुमार गुप्ता एवं जदयू के संतोष कुमार साह सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें