जगदूत न्यूज जयपुर से जे पी शर्मा कि रिपोर्ट जयपुर राजस्थान। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गालवनगर जलेबी चौक शाखा के सानिध्य में सुभाष चौके पानों का दरीबा स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में रविवार को विशाल सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया।जिसमें हनुमान जी की सुंदर अलौकिक झांकी सजाई गई तथा छप्पन भोग लगाया। कार्यक्रम में भारी संख्या में हनुमान भक्तों ने भाग लिया और श्रद्धालु झूमते थिरकते नजर आएं। कार्यक्रम समीति के सदस्यों व संचालक ने बताया कि लोगों में हिंदुत्व की भावना बनाएं रखने और हिंदुत्व की रक्षा को ध्यान में रखते हुए ये कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिससे भारत का उत्थान हो सके। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालु जय श्री राम के नारे लगाते हुए भी नजर आए। यह खबर बरिष्ठ पत्रकार लीजा चन्देल द्वारा दी गई।
सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का किया भव्य आयोजन, भक्तों ने लगाए जय श्री राम के नारे
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


