JNA/नैय्यर आलम कि रिपोर्ट खगड़िया बेलदौर प्रखंड क्षेत्र के बना मोड़ के समीप कार्य क्या हुआ बंडल खिसक जाने के कारण स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया बताते चलें कि उक्त स्थल पर कटावनिरोधक कार्य करीब 22 करोड़ की लागत से कार्य चल रहा है वही वीडियो वायरल होने पर बेलदौर प्रखंड क्षेत्र के अंचला पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट हुआ मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय पदाधिकारी बाना मोड़ पहुँच कर कटाव निरोधी कार्य का जायजा लियां। मालूम हो कि कटाव निरोध कार्य लगभग संपन्न हो गया था। लेकिन दो दिनों से कटाव निरोधी कार्य बनाए गए कई बंडल खिसक कर कोसी के गर्भ में समा गया। इसकी सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों में हरकंम मचा गया है। वही शनिवार को अंचलाधिकारी अमित कुमार, थाना अध्यक्ष परशुराम सिंह, विभागीय एसडीओ चंद्रशेखर गुप्ता स्थल पर पहुंचकर कटाव निरोधी कार्य स्थल पर पहुंचकर कार्य एजेंसी पर जमकर बरसे। वही इस दौरान सिंक होने के बाद नदी मैं समा गए, पंडाल के बारे में मौके पर मौजूद विभागीय पदाधिकारी से जानकारी लिए एवं कार्यों में तेजी लाते हुए इसमें सुधार करवाने का सुझाव दिए। इस दौरान आरो सत्यनारायण झा रणवीर राजन मौजूद थे । ग्रामीण सूत्रों पर भरोसा करें तो यदि जमींदारी बांध उक्त स्थल पर कट जाती है तो प्रखंड मुख्यालय समेत सीमावर्ती क्षेत्र पर कोहराम मच जाएगा। इसके लिए पदाधिकारी ने कहा कि कार्य को तेज गति लाना है ताकि बाढ़ आने से पहले ग्रामीणों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।


