JNA/नैय्यर आलम कि रिपोर्ट खगड़िया बेलदौर प्रखंड मुख्यालय अवस्थित आईटी भवन में बीएलओ का बैठक प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोहर कुमार की अध्यक्षता में बैठक की गई। मालूम हो कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने को लेकर बीएलओ को निर्देश दिया। आगे होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोहर कुमार ने कहां की शिक्षक विद्यालय में अपना उपस्थित बनाते हुए घर-घर जाकर वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने का काम करें एवं मृत्य व्यक्ति का नाम विलोपित करें। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने का कार्य 15 जुलाई तक में करें यदि इसमें शिथिलता बढ़ती जाएगी तो वैसे बीएलओ पर कार्यवाही की जाएगी।उक्त बैठक में बेलदौर प्रखंड क्षेत्र के बीएलओ उपस्थित हुए। मौके पर शिक्षक उमेश राम, संजीव राम, अनुज साह, अखिलेश कुमार, अनिल रजक, सुनील कुमार, राजेश कुमार शशि शर्मा अंगद पंडित समेत प्रखंड क्षेत्र दर्जनों शिक्षक मौजूद थे।


