27.1 C
Khagaria
Wednesday, March 11, 2026

कैंसर से बेटियों की सुरक्षा हेतु देशव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ ऐतिहासिक पल: मंगल पांडेय

*आईजीआईएमएस, पटना से राज्य स्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत – 13 लाख किशोरियों को टीकाकरण का लक्ष्य*

JNA/एस खान ब्यूरो चीफ पटना। देश की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के अजमेर से सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ राष्ट्रीय स्तर पर किया। इस अभियान का लक्ष्य हर साल सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 14 साल की लगभग 1.15 करोड़ लड़कियों को टीका लगाना है। टीका तय सरकारी हेल्थ सेंटर पर मुफ्त में दी जाएगी। एचपीवी टीकाकरण के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान के शुभारंभ के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा, हमारी सरकार सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पबद्ध है। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जेपी नड्डा ने भी अपना संबोधन किया। इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार के माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पाण्डेय स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पटना स्थित आईजीआईएमएस परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से जुड़े तथा माननीय प्रधानमंत्री के अभिभाषण को सुना। स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडेय ने कहा कि राज्य के लिए ये गर्व की बात है कि बिहार ने सबसे पहले एचपीवी टीकाकरण की शुरूआत की। बिहार ने लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व ही माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 9 -14 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों के लिए एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम प्रारंभ किया था। उस समय दो-डोज प्रणाली के अंतर्गत टीकाकरण किया गया। अब तक राज्य में 6, लाख 79 हजार से अधिक किशोरियों को प्रथम डोज तथा 85,000 से अधिक को द्वितीय डोज प्रदान की जा चुकी है। शेष पात्र किशोरियों को निर्धारित समयावधि पूर्ण होने पर दूसरी खुराक दी जाएगी। राज्य सरकार की यह योजना अब भारत सरकार के राष्ट्रीय कार्यक्रम के साथ समाहित कर दी जाएगी। सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में स्तन कैंसर के बाद दूसरा सबसे आम कैंसर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने संकल्प लिया है कि भविष्य में बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाया जाएगा और इस बीमारी से होने वाली मौतों को रोका जाएगा। बिहार को इस वर्ष 14 -15 वर्ष आयु वर्ग की 13 लाख किशोरियों के टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। राज्य के सभी जिलों एवं प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तक यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। श्री पांडेय मंत्री ने कहा कि “स्वस्थ बेटी, सुरक्षित बिहार – सशक्त होगा हमारा संसार” के संकल्प के साथ यह अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने राज्य स्वास्थ्य समिति, जिला स्वास्थ्य अधिकारियों एवं सभी स्वास्थ्यकर्मियों से लक्ष्य प्राप्ति हेतु समन्वित प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बिहार निर्धारित 13 लाख टीकाकरण लक्ष्य को समयबद्ध रूप से प्राप्त करेगा और देश के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करेगा। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश सिंह ने भी अपने संबोधन में टीकाकरण की गतिशीलता पर जोर दिया। इस कार्यक्रम के अवसर पर श्री लोकेश कुमार सिंह, सचिव, स्वास्थ्य विभाग, श्री अमित कुमार पाण्डेय, कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति, श्रीमती अनुपमा सिंह, संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य विभाग, श्री अमिताभ सिंह, आप्त सचिव, स्वास्थ्य मंत्री, श्री राजेश कुमार, प्रशासी पदाधिकारी, राज्य स्वास्थ्य समिति, मनीष मंडल चिकित्सक अधीक्षक आईजीआईएमएस के साथ अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहें, साथ ही आईजीआईएमएस के अन्य अधिकारी, चिकित्सक गण और कर्मचारी समेत राज्य स्वास्थ्य समिति के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी भी मौजूद रहें।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें