जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद प्रेस को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पूर्व डी जी पी करुणा सागर ने सबसे पहले जहानाबाद जिला कांग्रेस कमिटी के नए अध्यक्ष प्रोफेसर संजीव कुमार को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया और कहा कि ये पुराने कांग्रेसी परिवार के सदस्य हैं और हमें पूर्ण विश्वास है कि इनके नेतृत्व में जिला में कांग्रेस संगठन मजबूत होगा।साथ ही प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में अराजकता का माहौल है लोकतंत्र खतरे में है सभी सरकारी संस्थाओं पर भाजपा का कब्जा है कोई स्वतंत्र नहीं है विपक्ष को परेशान किया जा रहा है।भारत सरकार की विदेश नीति खत्म है अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जो भी कहते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी वही करते हैं।भारत पाकिस्तान युद्ध सिंदूर ऑपरेशन जो किया गया उसे रुकवाने में अहम भूमिका ट्रंप ने निभाया ।सीजफायर की घोषणा अमेरिका से हुआ ।जब हम रूस से तेल खरीद रहे थे तब अमेरिका के धमकी के बंद कर दिया गया। अमेरिका ईरान युद्ध में गैस तेल के संकट हुआ तो फिर अमेरिका ने आदेश दिया कि भारत रूस से तेल खरीदे एक महीना तक समय सीमा दी ।यह क्या है।हमारा ईरान से पुराना संबंध है वहां के राष्ट्रपति खोमैनी की हत्या अमेरिका इजरायल ने मिलकर की भारत की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है यह क्या साबित करता है।असम का भ्रष्ट मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा शर्मा द्वारा कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा पर जिस तरह की भाषा बोला गया उसका बखान मीडिया में नहीं किया जा सकता। हेमंता की पत्नी के नाम बेशुमार संपत्ति देस में ही नहीं अमेरिका सहित दो अन्य देशों में भी है इससे बौखलाकर अपशब्द का इस्तेमाल सिर्फ खेड़ा पर ही नहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी पर भी की जो एक सम्मानित नेता हैं दलित समाज से आते हैं यही भाजपा का असली चरित्र है।हम कांग्रेस पार्टी इसकी कड़ी निंदा करते हैं। बिहार में जबरन नीतीश कुमार को हटाया जा रहा है चुनाव में नारा था 25 से 30 नीतीश कुमार।जनता ने नीतीश कुमार को बोट देकर सत्ता पर बैठाया ।भाजपा को सता पर बैठने के लिए बहुमत नहीं दिया था । हमलोग चुनाव में में ही कहे थे चुनाव के बाद कुछ दिन बाद ही नीतीश जी को हटा दिया जाएगा और भाजपा सरकार बनाएगी। यह बात सामने है।जनता के जनादेश का यह घोर अपमान है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला अध्यक्ष प्रोफेसर संजीव कुमार प्रोफेसर भूषण कुमार सिंह कन्हाई शर्मा अशोक प्रियदर्शी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष धनंजय प्रभाकर जयशंकर शर्मा रामविनय शर्मा प्रोफेसर योगेंद्र यादव प्रेम कुमार रामप्रवेश ठाकुर तबरेज आलम सहित कई लोग शामिल थे।


