25.3 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

जिले के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल प्रतिनिधियों के साथ आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के क्रम में एक बैठक , रिची पांडे

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में जिले के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल प्रतिनिधियों के साथ आगामी लोकसभा निर्वाचन, 2024 के क्रम में एक महत्वपूर्ण बैठक की गई।उक्त बैठक के दौरान उपस्थित राजनीति दल के प्रतिनिधियों को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण, 2024 एवं सतत् अद्यतिकरण के क्रम में निर्वाचक सूची में शामिल किये गये निर्वाचकों तथा निर्वाचक सूची से मृत्यु/स्थायी रूप से स्थानांतरित/ दोहरी प्रविष्टि इत्यादि के आधार पर निर्वाचकों के नियमानुसार नाम विलोपन की संख्यात्मक जानकारी दी गई।साथ ही राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया कि उनकी जानकारी में यदि किसी व्यक्ति का नाम निर्वाचक सूची में जोड़े जाने से छुट्टा हुआ है या विलोपन योग्य किसी निर्वाचक का नाम निर्वाचक सूची से विलोपित नहीं हुआ है, ‌तो उसकी जानकारी उपलब्ध करा सकते हैं। उन्हें जानकारी दी गई कि वेसै युवा जिन्की आयु 01 अप्रैल , 2024 को 18 वर्ष पूरी हो रही है उनका नाम भी सतत् अद्यतिकरण के क्रम में निवार्चक सूची में जोड़ा जा सकता है।उपस्थित प्रतिनिधियों को आगामी लोकसभा निर्वाचन, 2024 के क्रम में बनाए गए तीन डिस्पैच सेन्टरों की जानकारी दी गई। उनसे अनुरोध किया गया कि यथाशीघ्र बी.एल.ए. की नियुक्ति कर सूची उपलब्ध करायें। साथ ही उनसे अनुरोध किया गया कि मतदान केन्द्रों पर ए.एम.एफ. इत्यादि के संदर्भ में कोई सुझाव हो तो उसकी जानकारी दे सकते हैं।उक्त बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती पूनम कुमारी, अवर निर्वाचन पदाधिकारी, जहानाबाद सदर, श्री राहुल कुमार राष्ट्रीय जनता दल के श्री परमहंस राय, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के श्री सवितानंद शर्मा, सी पी.आई एम. के श्री राम प्रसाद पासवान, बहुजन समाज पार्टी, जदयू इत्यादि के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें