37.3 C
Khagaria
Monday, May 4, 2026

बढेता शिक्षा इंटरनेशनल अकादमी में वार्षिकोत्सव समारोह

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद राष्ट्रीय मार्ग 33 किंजर जहानाबाद पथ पर स्थित सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त शिक्षा इंटरनेशनल अकादमी का वार्षिकोत्सव विज्ञान प्रदर्शनी समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया इस मौके पर जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के राजद विधायक राहुल शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया इसके बाद मंगलाचरण एवं छात्राओं द्वारा स्वागत गीत गया गया विद्यालय के निर्देशक सह मुरलीधर प्लस टू उच्च विद्यालय के पूर्व प्राचार्य मिथिलेश्वर प्रसाद सिंह ने सभी आदत तिथियां को बुके एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत किया अपने उद्बोधन में विधायक राहुल शर्मा ने कहा कि इस स्कूल में बच्चों द्वारा बनाए गए विज्ञान प्रदर्शनी को देखने का मौका मिला एक से बढ़कर एक आधुनिक विज्ञान की मॉडल तैयार किए गए थे उन्होंने बच्चों से कहा कि विज्ञान क्या है विज्ञान एक कॉमन सेंस का स्वरूप है विज्ञान इसके अलावा कुछ नहीं है उन्होंने कहा कि केवल डिग्री लेने से कोई ज्ञानी नहीं बन सकता है ज्ञानी केवल कॉमन सेंस वाले ही होते हैं भले ही उनके पास कोई डिग्री ना हो उन्होंने कहा कि जिन बच्चों में प्रदर्शन करने की आदत पड़ जाती है उसी दिन से उन बच्चों में ज्ञान का बढ़ना भी शुरू हो जाता है उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज का निर्माता होता है बच्चों को केवल शिक्षक के भरोसे नहीं छोड़ना होगा बच्चों को घर में भी अनुशासन का पाठ माता-पिता द्वारा पढ़ाया जाना चाहिए विधायक ने कहा कि मोबाइल में केवल बच्चे ही उलझे हुए नहीं है बल्कि घर का अभिभावक भी आज मोबाइल में उलझे हुए रहते हैं आज खाड़ी युद्ध की चर्चा हर दौरान पर तो होती है लेकिन प्रखंड कार्यालय में भ्रष्टाचार पर चर्चा कोई नहीं करता जो काफी दुर्भाग्यपूर्ण है विधायक ने कहा कि स्कूल के संस्थापक मिथिलेश बाबू वास्तव में दधीचि के रूप में है इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाध्यापक राम प्रवेश सिंह यादव ने की सभा को पूर्व प्राचार्य राजगंज कॉलेज धनबाद के प्रोफेसर रामप्रवेश मिश्रा डॉक्टर प्रोफेसर कमल कुमार प्रोफेसर सूरज देव सिंह यादव पूर्व प्राचार्य उदय शंकर मिश्रा राजेश्वर प्रसाद उप प्रमुख राकेश शर्मा मोहम्मद इश्तियाक राकेश शर्मा जहानाबाद जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष शशि भूषण शर्मा उर्फ़ गोपाल जी आदि प्रमुख हैं समारोह के दौरान विज्ञान प्रदर्शनी में हिस्सा लेने वाले उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया बच्चे पुरस्कार ग्रहण कर काफी खुश थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें