जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद सिद्धार्थ टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, जहानाबाद एवं श्रीराम लक्ष्मीनारायण टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, कुर्था का प्रथम सत्र 2023 – 25 का परिचय समारोह सह वर्ग शुभारंभ की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का प्रारंभ सिद्धार्थ टीचर्स ट्रेनिंग के परिसर में मां कमला चन्द्रीका जी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन प्रो डॉ चन्द्रीका प्रसाद यादव जी एवं एस एस कॉलेज के प्राचार्य प्रो डॉ सुधीर कुमार मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर डॉ अजय कुमार द्वारा आगत अतिथिओं को पुष्प माला, अंग वस्त्र और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया व स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। सम्मान सत्र के बाद कॉलेज के चेयरमैन डॉ चन्द्रीका प्रसाद यादव जी ने बीएड के छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कहा की वर्तमान समय में तकनीकी शिक्षा का बहुत बड़ा महत्व। इन्होंने कहा कि आज के समय में शिक्षा का मुल मंत्र केवल नौकरी पाना नही है जरुरत आत्मनिर्भर बनने का भी है। खासकर देश की आधी आबादी कहे जाने वाली महिलाओं को सरकार हर तरह से सबल और मजबूत बनाने की ओर ध्यान दें। मैं अपना सर्वस्व जीवन ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब पिछड़े और मेघावी छात्र छात्राओं को बेहतर से बेहतर सुविधाओं के साथ शिक्षा देने का प्रयास करता रहता हूं ताकि इस क्षेत्र में हमारा राज्य और देश दुनिया में सदा अग्रणी रहे।
वहीं बतौर अतिथि एस एस कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुधीर कुमार मिश्रा जी तकनीकी शिक्षा पर विस्तार से पाठ पढ़ाते हुए कहा की शिक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए किताबी कीड़ा बनने की जरूरत नहीं होती है बल्कि कड़ी मेहनत और लगन के साथ साथ किसी भी विषय को आसान तरीके से पढ़ा और समझा जा सकता है। डॉ मिश्रा ने कई प्रसांगिक उदाहरणों के साथ सब्जेक्ट को इजी बनाने का फार्मूला बताया जिसे छात्र छात्राओं ने आत्मसात किया।
कार्यक्रम के अंत में कॉलेज के तरफ से सभी प्रशिक्षु विधार्थियों को प्रशिक्षण बैग, सिलेबस बुक, आई कार्ड वितरण किया गया।
मंच से संबोधन करने वालों में प्रो अरुण कुमार, प्रो सिद्धेश्वर शर्मा , रामलखन कॉलेज के पूर्व प्राचार्य गिरिजा प्रसाद शिक्षाविद अशोक कुमार प्रियदर्शी एवं आगत अतिथि के रूप में लोगों को स्वागत करने वाले सिद्धार्थ टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिन्हा प्रमुख थे। कार्यक्रम को सफल संचालन में सहयोगी श्री डॉ अनिल कुमार एवं प्रो रंजन कुमार, अजय कुमार, रामानंद प्रसाद एवं राजकिशोर प्रसाद, बबलु शर्मा सहित सभी प्रशिक्षु छात्र व छात्राओं ने अपना अपना मंतव्य और परिचय दिया।


