25.3 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, आधा दर्जन घायल

JNA/ नैय्यर आलम कि रिपोर्ट खगड़िया बेलदौर सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मृतक का पहचान बोबिल पंचायत के वार्ड नंबर सात निवासी स्वर्गीय केशो राम के पैंतालीस वर्षीय पुत्र जवाहर राम एवं बौकू उर्फ रघुनंदन राम के तीस वर्षीय पुत्र बिजेंद्र राम के रूप में की गई है। घटना शनिवार रविवार के रात एक बजे के करीब सहरसा जिला के सौरबाजार थाना के सौर चकला गांव के निकट की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक दोनों मृतक अपने साथी मजदूर के साथ शनिवार के देर रात एक सीएनजी वाहन रिजर्व कर घर से सहरसा स्टेशन घटना के समय जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन पर सवार होने के लिए जा रहे थे। इसी क्रम में घटनास्थल पर एक पिकअप वाहन से टक्कर हो गई, जिसमें सीएनजी पर सवार दोनों मजदूर की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि उस पर सवार आधा दर्जन मजदूर घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सौरबाजार पीएचसी में कर छुट्टी दे दी गई, जबकि मौत के शिकार दोनों मजदूर को स्थानीय पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सहरसा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों के मुताबिक मृतक दोनों मजदूर के साथ ही गांव के लगभग दस मजदूर पंजाब धान रोपाई में काम करने के लिए घर से निकले थे। मौत के खबर पर परिजनों में चीख पुकार मचा हुआ है। परिजन घर पर शव आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। घायल मजदूरों में स्वर्गीय घोलटी राम के पुत्र दिलचंद राम उसका पुत्र अक्षय कुमार, स्वर्गीय गरभू राम के पुत्र उमा राम, स्वर्गीय महावीर राम के पुत्र विलास राम, देवो राम के पुत्र घनश्याम कुमार, वार्ड नंबर छह के स्वर्गीय जगदेव पासवान के पुत्र ओपी पासवान, स्वर्गीय सुदाम पासवान के पुत्र पुरण पासवान एवं स्वर्गीय असर्फी पासवान के पुत्र राजकुमार पासवान का नाम शामिल है। मौत के शिकार जवाहर राम अपने पीछे दो पुत्र एवं दो पुत्री तथा बिजेंद्र राम दो पुत्र एवं एक पुत्री के साथ पत्नी को छोड़ गया है, जिसका रो रो कर बुरी हाल बनी हुई है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें