31.1 C
Khagaria
Saturday, March 7, 2026

सोनाक्षी कुमारी ने बेलदौर थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर न्याय की मांग की

JNA/ नैय्यर आलम कि रिपोर्ट खगड़िया बेलदौर दो बच्चे की मां को पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। उक्त मामले को लेकर बेलदौर थाना क्षेत्र के पचौत गांव निवासी बंटी चौधरी के 27 वर्षीय पत्नी सोनाक्षी कुमारी ने बेलदौर थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर शिकायत किया है। आवेदन में वर्णित है कि मेरा पति बंटी चौधरी के साथ 7 वर्ष पूर्व हिंदू रीति रिवाज के तहत शादी संपन्न हुआ था, तब से मेरा पति हर रोज शराब पीकर गाली गलौज करते हुए मेरा पुत्र 7 वर्षीय सिद्धांत कुमार 6 वर्षीय माही कुमारी के साथ-साथ मेरे साथ मारपीट किया जाता है और कहते हैं कि जान से मार देंगे। मेरा पति बंटी चौधरी हमसे प्राइवेट बैंक से करीब पांच लाख रुपए का लाॅंन उठा लिया है, यदि किस्त भरने के लिए कहते हैं तो मेरे साथ मारपीट किया करते हैं। मुझे गाल में फसरी लगाकर करने का प्रयास कर रहा था जब शोर सराव किया तो ग्रामीणों के द्वारा बीच बचाव किया गया नहीं तो मेरा पति हमें मार देता।इस संबंध में थाना अध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि पीड़िता के द्वारा आवेदन दिया गया है, मामले को छानबीन कार्यवाही की जाएगी।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें