JNA/नैय्यर आलम कि रिपोर्ट खगड़िया बेलदौर प्रखंड क्षेत्र के बलैठा पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर सात ढाड़ी गांव निवासी 48 वर्षीय बीरन देवी ने बेलदौर थाना अध्यक्ष का आवेदन देकर शिकायत किया है। आवेदन में वर्णित है कि बीते 2 जुलाई को करीब तीन बजे रात्रि में भागलपुर जिले के गौरडीह थाना क्षेत्र के सजौरी गांव निवासी भैड़ो साह के पुत्र 27 वर्षीय सोनू साह देसी कट्टा से लेस होकर मेरे घर में घुसकर जान करने का धमकी दिया। इस दौरान बक्से में रखे करीब एक लाख पच्चीस हजार का जेवर सोने की नाथ बाली टिका 10 भर चांदी का पायल के साथ-साथ नगदी रुपया निकाल कर मेरे डेढ़ वर्षीय नतनी प्राची कुमारी समेत बेटी पूनम कुमारी को अपहरण कर फरार हो गया, काफी खोजबीन किया तो पता नहीं चला तो थाना अध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर शिकायत किया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि प्रीत के द्वारा आवेदन दिया गया है। मामले को छानबीन कर दोषियों के ऊपर कार्यवाही की जाएगी।


