JNA/नैय्यर आलम कि रिपोर्ट खगड़िया बेलदौर जान मरने के नियत से 43 वर्षीय महिला के दरवाजे पर दबंगों ने हवाई फायरिंग किया। उक्त मामले को लेकर बेलदौर थाना क्षेत्र के माली गांव निवासी रामदेव राम के 43 वर्षीय पत्नी गीता देवी ने बेलदौर थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर शिकायत किया है। आवेदन में वर्णित है कि बीते शनिवार को करीब 7 बजे संध्या में दो व्यक्ति शराब पीकर मेरे दरवाजे के आसपास गाली गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर गांव के ही 22 वर्षीय गोकुल यादव, 23 वर्षीय विदेशी यादव, 21 वर्षीय नीतीश यादव जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए जान मारने की नीयत से मुझ पर गोकुल यादव ने दो फायरिंग कर दिया। जिसमें उक्त महिला बाल बाल बच गई। उक्त व्यक्ति दबंग परवर्ती के बताए जा रहे हैं। उक्त घटना की सूचना 43 वर्षीय गीता देवी ने टोल फ्री नंबर 112 के पदाधिकारी को सूचना दिया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला के द्वारा आवेदन दिया गया है। मामले को छानबीन कर दोषियों के ऊपर कार्यवाही की जाएगी।


