34.7 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

आईपीएस तबदला का सिलसिला जारी: खगड़िया एसपी किसनगंज के बने कुछ पूर्व ही संभाले थे, कमान

जगदूत न्यूज पटना बिहार से सनोवर खान कि रिपोर्ट पटना। लोकसभा चुनाव से पहले अधिकारियों के तबादले का सिलसिला जारी है. वहीं बुधवार को बिहार में एक साथ आठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया. JNA के अनुसार कई जिलों के एसपी भी शामिल हैं. जिसमें आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर बिहार सरकार द्वारा नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है.वही जिन आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है उनमें चंदन कुमार कुशवाहा को खगड़िया का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जबकि हर किशोर राय को पुलिस अधीक्षक वैशाली की कमान सौंप गई है। राजेंद्र कुमार भील को अरवल का पुलिस अधीक्षक जबकि इनामुल हक मेंगनू को होमगार्ड का कमांडेंट बनाया गया है।2014 बैच के कार्तिकेय कुमार शर्मा को वैशाली एसपी से हटकर बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में अटैच किया गया है, वहीं अरवल के एसपी विद्यासागर को अपर निदेशक सह सहायक राज्य अग्निशमन पदाधिकारी, पटना बनाया गया है. सागर कुमार को किशनगंज का बनाए गए हैं कुछ पूर्व ही खगड़िया में पदभार ग्रहण किए थे।जबकि काम्या मिश्रा को दरभंगा ग्रामीण का एसपी बनाया गया है. कार्तिकेय शर्मा को वैशाली पुलिस अधीक्षक से महज डेढ़ महीने में ही हटाते हुए उनका तबादला कर दिया गया है वहीं चंदन कुशवाहा को लंबे समय के बाद किसी जिले की कमान मिली है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें