जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती अलंकृता पाण्डेय की अध्यक्षता में उसके कार्यालय प्रकोष्ठ मे आज दिनांक 26 फरवरी, 2026 को आयुष्मान भारत (डी. ई. सी.) की बैठक की गई।
बैठक मे बताया गया कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत जहानाबाद जिला अंतर्गत निजी अस्पतालो को सूचीबद्ध किया जाना है। जिला पदाधिकारी द्वारा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत कि निजी अस्पताल सूचीबद्ध है, जिनका आवेदन नवीनीकरण करना है तथा कितने नये आवेदन प्राप्त हुए है, इसका डाटा तैयार कर अविलम्ब उपलब्ध कराये, ताकि सभी पात्र निजी अस्पताल /क्लिनिक को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभ आमजनो तक पहुंचाने के लिए अनुज्ञप्ति दिया जा सकें। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना मे सूचीबद्ध करने के कार्य मे अनुश्रवण करते हुए तेजी लाने का निदेश सिविल सर्जन को दिया गया।
आयुष्मान भारत की बैठक
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


