25.3 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

एक दिवसीय नियोजन स ह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत कार्यरत जिला नियोजनालय, जहानाबाद के द्वारा जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन दिनांक 26.02.2026 (गुरुवार) को स्थानीय गाँधी मैदान में किया गया। इस मेले का मुख्य उद्देश्य अभ्यर्थियों को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध करवाना है। नियोजन मेले का उद्घाटन जिला पदाधिकारी, जहानाबाद, श्रीमती अलंकृता पाण्डेय द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा अपने संबोधन में रोजगार मेले में उपस्थित सभी अभ्यर्थियों का प्रोत्साहन करते हुए रोजगार एवं उद्यमिता के उपर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि रोजगार एवं कौशल प्रशिक्षण से उनके भविष्य को एक बेहतर रूप मिल सकता है। उनके द्वारा मेला में भाग लेने वाले निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठानों के विषय में जागरूक करते हुए युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार अवसर प्राप्त करने हेतु मनोबल भी बढाया गया। इसके साथ ही स्वरोजगार के दिशा में सहयोग प्रदान करने हेतु युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग द्वारा संचालित “नियोजन सेवा का विस्तार” योजना अंतर्गत कुल 13 प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को इलेक्ट्रीशियन, फिटर, सिलाई मशीन इत्यादि वितरण किया गया एवं प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले कुल 4 अभ्यर्थियों को स्टडी किट का वितरण जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया। इसके साथ ही कुशल युवा कार्यक्रम अंतर्गत प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके कुल 50 अभ्यर्थियों को KYP सर्टिफिकेट भी वितरित किया गया। जिला पदाधिकारी ने बताया कि नियोजन मेला में निजी सेक्टरों के कुल 20 नियोजकों ने भाग लिया। इस मेले में नियोजकों द्वारा कुल 1036 बायोडेटा प्राप्त किया गया, जिसमें से 662 अभ्यर्थियों का औपबंधिक रूप से चयन किया गया। साथ ही इस नियोजन मेले में जिला उद्योग केंद्र, जहानाबाद, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, PNB Rseti जहानाबाद, KYP & Domain Skilling Center, जिला निबंधन सह परामर्श केन्द्र जहानाबाद द्वारा 384 अभ्यर्थियों का अपने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में मार्गदर्शन किया गया। उक्त अवसर पर उप विकास आयुक्त, डॉ प्रीति, अपर जिला समाहर्त्ता, विभागीय जाँच श्री विनय कुमार सिंह, अपर जिला समाहर्ता, विशेष कार्यक्रम, श्री तेज नारायण राय, श्रम अधीक्षक एवं जिला योजना पदाधिकारी, जहानाबाद द्वारा संयुक्त रूप से के किया गया। इस नियोजन मेला के सफल आयोजन में श्री संतोष कुमार जिला कौशल प्रबंधक, निम्नवर्गीय लिपिक, श्रीमती आरती देवी, डाटा इन्ट्री ऑपरेटर, श्री अजीत कुमार सहित कार्यालय के सभी कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिला नियोजन पदाधिकारी द्वारा अंत में इस सफल आयोजन के लिए धन्यवाद्

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें