40.7 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

एकदिवसीय अंतरजिला ओपन निशुल्क अन्डर 17 रेपीड शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 8 अगस्त

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी खगड़िया के तत्वावधान में पांचवा रामभक्त दम्पति बीमला देवी रामलखन पौद्दार मेमोरियल एकदिवसीय अंतरजिला ओपन निशुल्क अन्डर 17 रेपीड शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 8 अगस्त को सुबह दस बजे दिन से एन एच 31 परमानन्दपुर खगड़िया स्तिथ परिवर्तन नशा मुक्ति एंव पुनर्वास केन्द्र के आवासीय परिसर में नशा मुक्त भारत के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवन्त के नेतृत्व में होगा। यशवन्त ने बताया कि इस अभ्यास ओपन प्रतियोगिता में अन्डर 17 , अन्डर 13 व अन्डर 9 वर्ग के एक से चार चार स्थान पाने बाले खिलाड़ी को ट्रॉफी और शेष 18 खिलाड़ी को मेडल देकर परिवर्तन नशा मुक्ति एंव पुनर्वास केन्द्र परमानन्दपुर के अमित कुमार व अनुराग कुमार कि ओर से मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित किया जायेगा। उक्त प्रतियोगिता में सिर्फ 30 खिलाड़ी ही शामिल हो सकतें है। नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के अध्यक्ष अभय कुमार बिक्की, उपाध्यक्ष विवेक भगत, संयुक्त सचिव कामरेड संजय कुमार, कोषाध्यक्ष अम्बुज कुमार पौद्दार ने संयुक्त रूप से कहा कि जिस तरह पहले अकादमी के द्वारा 41 निशुल्क शतरंज प्रतियोगिता कराया गया था, उसी परंपरा के अनुरूप ही उक्त प्रतियोगिता भी निशुल्क कराया जायेगा। खिलाड़ी को किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा। सहयोगी संतोष कुमार, सोनु कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक सिनियर नेशनल आर्बिटर चन्द्रराज रहेंगे, जबकि उनकी सहायता में सिनियर नेशनल आर्बिटर उमेश कुमार और प्रशिक्षक, सिनियर नेशनल आर्बिटर, अंतर्राष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी केशव कुमार यशवन्त रहेंगे। प्रतियोगिता की तैयारी जोर शोर से चल रही है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें