34.7 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

खगड़िया आरपीएफ ने पिट्ठू बैग लावारिस हालत में पड़ा देख कर सही पहचाना कर सुपूर्त किया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया  आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर सिंह खगड़िया स्टेशन पीएफ नंबर 1 पर गस्त कर रहे थे , इसी दौरान पुरुष वेटिंग हॉल में एक काले रंग का पिट्ठू बैग लावारिस हालत में पड़ा हुआ दिखाई दिया । इसके बारे में अगल-बगल यात्रियों से पूछताछ किया गया तो किसी ने भी उक्त बैग के बारे में अपना होना नहीं बताया , नहीं किसी का होने का कोई सूचना दिया । तत्पश्चात उक्त बैग को मौके पर यात्रियों के समक्ष चेक किया गया जिसमें नए पुराने कपड़े , जैकेट, दवाइयां मोबाइल चार्जर , यात्रा टिकट आदि थे , जिसे कब्जे में लेकर आरपीएफ पोस्ट लाया गया । समय करीब 11:45 बजे एक व्यक्ति आरपीएफ पोस्ट आए जिन्होंने अपना नाम अनिर्बन सरकार उम्र लगभग 56 वर्ष पिता स्वर्गीय निरमलेनदु सरकार घर सेवकपली थाना रायगंज जिला उत्तर दिनाजपुर बताया ‌ उन्होंने अपने थैली की पहचान करते हुए बताया कि मैं वेटिंग हॉल में थैला छोड़कर बाहर में खाना लेने गया था आया तो ज्ञात हुआ कि मेरा बैग आरपीएफ ले गई है । तत्पश्चात उचित पहचान एवं जांच पड़ताल के उपरांत बरामद बैंग को उक्त यात्री को सही सलामत सुपुर्द कर दिया गया है ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें