25.3 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

खगड़िया उत्पाद टीम ने विभिन्न क्षेत्रों से शराब तस्कर समेत नसेरियो को किया गिरफ्तार

*ऑपरेशन सतर्क के तहत उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब जब्त*

*जिला खगड़िया के मालपा धुतौली से उत्पाद टीम को सफलता 4.2 लीटर देशी शराब बरामद*

 जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया उत्पाद टीम ने ऑपरेशन सतर्क के तहत मालपा धुतौली से अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।विश्वसनीय सूचना के आधार पर चौथम थाना क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखी गई। यह संयुक्त अभियान खगड़िया उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा संचालित किया गया।निगरानी टीम के दौरान मालपा धुतौली से तुलसी साह, प्रवीण कुमार के घर से 4.।2 लीटर देशी चुलाई शराब पाया गया। वहीं जिला के विभिन्न क्षेत्रों से पांच नंसेरियो को भी धर दबोचें गए । इसके पश्चात सभी आवश्यक कागजी प्रक्रिया और जब्ती सूची तैयार कर मामले को आगे की कानूनी कार्रवाई एवं निपटान के लिए न्यायलय को सौंप दिया गया। उत्पाद विभाग के निरीक्षक प्रकाश कुमार के साथ अन्य अधिकारियों ने बताया कि जिला के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए ऑपरेशन सतर्क के तहत निगरानी और कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें