26.9 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

UGC बिल के समर्थन में एवं सुप्रीम कोर्ट के स्टे आर्डर के खिलाफ एक दिवसीय महाधरना

जेएनए/ आर आर बर्मा वैशाली।जिला के सदर हाजीपुर के गाँधी चौक के निकट आरक्षण बचाओ महामोर्चा एवं अतिपिछड़ा आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के तत्वाधान में यू श्रश्र सी बिल के समर्थन में एवं सुप्रीम कोर्ट के स्टे आर्डर के खिलाफ एक दिवसीय महाधरना का आयोजन किया गया l जिसकी अध्यक्षता वैशाली जिला अध्यक्ष राजेश गाँधी ने किया तथा मंच संचालन राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मुस्ताक अहमद ने किया l मुख्य अतिथिद्वय राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ यू पी गुप्ता एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ राजकुमार आज़ाद मुख्य वक्ता द्वय राष्ट्रीय प्रधान महासचिव जयनाथ चौहान एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ कैलाश महतो विशिष्ट अतिथिगण राष्ट्रीय सचिव ललन चंद्रवंशी, डॉ चंद्र शेखर साहू, राम बाबू साह, अजय सहनी, पशु राम मालाकार आदि नेताओं ने सभा को सम्बोधित किया l
डॉ आज़ाद ने सम्बोधित करते हुए प्रधान मंत्री से आग्रह करते कहा कि ऐसा कानून बनावे जिससे निर्दोष व्यक्ति को फ़साने वाले व्यक्ति पर भी मुकदमा दर्ज हो और कड़ी सजा दी जाय के साथ यू जी सी लागू किया जाय l
जयनाथ चौहान ने सम्बोधित करते हुए कहा कि जब तक यू जी सी लागू नहीं होता है, चैन से नहीं बैठेंगे l
ललन चंद्रवंशी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि जब बैकवर्ड फॉरवर्ड हिन्दू भाई भाई, तो यू जी सी से कौन हिन्दू के माय के पेट दुखाई l
मुस्ताक अहमद ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार आज तक लोगों को हिन्दू मुसलमान में बाँटती थी l सरकार पहली बार हिन्दू हिन्दू में जनता को बाँट रही है l

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें