26.9 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

खाटू श्याम बाबा का सजाया दरबार, हर्षोल्लास से मनाया फागोत्सव

जगदूत न्यूज जयपुर से जे पी शर्मा कि रिपोर्ट जयपुर- वार्ड नंबर 38 प्रेम नगर सरस्वती मार्ग खातीपुरा में समाजसेवी अनिल कुमार बोहरा द्वारा श्याम बाबा का दरबार सजा कर फागोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में हर्षोल्लास के साथ नाच गाकर बाबा श्याम को रिझाया इस मौके पर चतुरंग नृत्य कला केंद्र एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स एकेडमी के कलाकारो द्वारा प्रस्तुतियां दी गई भजन गाए गए और श्याम बाबा की झांकी के साथ-साथ फूलों की झांकी की मनोहारी प्रस्तुति दी गई कार्यक्रम में समाजसेवी एवं क्लासिकल एवं लोक नृत्यांगना व नृत्य गुरु सुधाकर दवे ने अपनी प्रस्तुति दी कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा होली के फागुन धमाल चंग ढ़प पर दी जाने वाली प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया कार्यक्रम में अनिल कुमार बोहरा, चंद्रावली बोहरा, राहुल बोहरा, विकास बोहरा, प्रियंका बोहरा,खुशी, सृष्टि बोहरा,पराग बोहरा ,कियांश बोहरा व समस्त बोहरा परिवार ने रंग गुलाल लगाकर सभी श्याम प्रेमियों के संग फूलों से होली खेली कार्यक्रम के समापन पर सभी भक्तों और श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी करवाई गई

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें