26.9 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

छात्राओं के खिले चेहरे,1000 से अधिक बालिकाओं को मिली साइकिल

पैदल नहीं अब साइकिल चलाकर स्कूल पहुंचेंगी बालिकाएं – विधयक बलमुकुन्दाचार्य

जगदूत न्यूज जयपुर से जे पी शर्मा कि रिपोर्ट जयपुर:- मंगलवार को हवामहल विधानसभा क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सरकारी स्कूलों में प्रथम आने वाली बालिकाओं को विधायक बालमुकुंदाचार्य के द्वारा साइकिले वितरण की गई। साइकिल वितरण का प्रोग्राम राधा गोविंद उच्च माध्यमिक स्कूल कंवर नगर, गंगापोल राजकीय उच्च विद्यालय, राजकीय उच्च माध्यमिक (जयसिंहपुरा खोर) में 1000 से अधिक साइकिलो का वितरण किया गया। इस दौरान साइकिल पाकर बालिकाओं के चेहरे खिल उठे। विधायक बालमुकुंदाचार्य ने बताया कि राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बालक बालिकाओं को सरकार की बहुत सी योजनाओं का लाभ मिलता है इसलिए अभिभावकों को जागरुक होकर अपने बच्चों को सरकारी विद्यालय में पढाना चाहिए। साथ ही विधायक ने कहा की बालिकाओं को सनातन संस्कृति में देवी के स्वरूप में मां सरस्वती मां दुर्गा नवरात्रि में पुजा जाता है। बालिकाओं को एक विशेष सम्मान दिया जाता है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे क्षैत्र की बालिकाएं अच्छे अंकों के साथ टॉप करेंगी।इस दौरान विधालय विकास समिति सदस्य राजेन्द्र शर्मा, मण्डल अध्यक्ष मान सिंह देवड़ा, मण्डल अध्यक्ष कैलाश जांगिड़ राजेश जी गुप्ता, मदन नागर, सुरेश जी सैनी पार्षद, नन्द किशोर सैनी पार्षद, मंगल बिहारी सैनी, पारस वर्मा, रामकिशन शर्मा, अखिलेश पारीक, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें